WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: गुरुवार 21 सितंबर, को बेलग्रेड में खेले गए विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम ने पेरिस ओलिंपिक के लिए देश को 53 किलोग्राम का कोटा भी दिलाया। 19 साल की पंघाल ने स्वीडन की जोना माल्मग्रेन को हरा कर ये जीत हासिल की है। इसके साथ ही वो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली छठीं भारतीय महिला बन गईं।
ब्रॉन्ज मेडल का यह मुकाबला काफी हाई स्कोरिंग और साथ ही साथ रोमांचक रहा, आख़िर में अंतिम पंघाल ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत हासिल की। बतादें कि अगले साल पेरिस में ओलिंपिक होना है। यह (53 किग्रा) पेरिस 2024 के लिए कुश्ती में भारत का पहला कोटा है।
मुकाबला शुरु होने के बाद ही अंतिम पंघाल ने अपने प्रहार से 5-0 से बढ़त बनायी। इसके बाद माल्मग्रेन ने खेल में वापसी की और स्कोर 6-5 हो गया। माल्मग्रेन ने लगातार 6 अंक दर्ज किया। पहले पीरियड की समाप्ति से ठीक पहले पंघाल ने जवाबी हमले में एक अंक हालिस कर स्कोर 6-6 कर दिया। दूसरे पीरियड में पंघल ने अपनी बढ़त को मज़बूत बनाया और लगातार 10 प्वॉइंट हासिल करके मुकाबला 16-6 कर दिया।
अपनी कांस्य पदक जीत के रास्ते में, पंघाल ने क्वालीफिकेशन में मौजूदा विश्व चैंपियन अमेरिका की ओलिविया डोमिनिक पैरिश को हराया, उसके बाद पोलैंड की रोक्साना मार्टा ज़सीना पर तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। हरियाणा की 19 वर्षीय पंघाल, जो डब्ल्यूएफआई को विश्व निकाय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद एक तटस्थ एथलीट के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं, ने क्वार्टर फाइनल में रूस की नतालिया मालिशेवा को हराया और फिर बुधवार को सेमीफाइनल में बेलारूस की टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता वेनेसा कलादज़िंस्काया से हार का सामना करना पड़ा।
Leave Your Comment