logo

Team India Victory Parade : वानखेड़े में किया गया सम्मानित,

T 20 world cup champion :Team India victory parade

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार स्वदेश वापस लौट आई। बारबाडोस से एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से सीधे दिल्ली पहुंचने के बाद होटल के लिए रवाना हो गए थे, जिसके बाद टीम 11 बजे सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंची। जहां विक्ट्री परेड किया गया और अंत में खिलाड़ियों को वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली-  T 20 विश्वकप के चैंपियंस का स्वदेश लौटने का इंतज़ार करोड़ों फैंस कर रहे थे. दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद जब टीम इंडिया मुंबई पहुंची फैंस ने शानदार तरीके से चैंपियंस का स्वागत किया.टीम ने खुली बस में चढ़कर विजय जुलूस में हिस्सा लिया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का सम्मान किया और 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम के चारों ओर चक्कर काटे और लैप ऑफ ऑनर लिया। इस दौरान  खिलाड़ियों ने फैंस का आभार जताया और दर्शकों के साइन की हुई गेंदें दी। 

मुंबई विक्ट्री परेड के लिए स्पेशल बस 
मुंबई में विक्ट्री परेड के लिए बीसीसीआई की ओर से एक खास बस तैयार की गई। बस के साइड में टीम इंडिया की ट्रॉफी लेते हुए और जश्न मानते हुए बड़ी तस्वीर लगाई गई थी। बस ऊपर से खुली हुई  थी इसी में सवार होकर भारतीय  खिलाड़ियों  ने  करीब ड़ेढ किलोमीटर रोड शो में हिस्सा लिया । 

 वानखड़े स्टेडियम में किया गया खिलाडियों को सम्मानित

विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम पर बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का सम्मान किया और 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।  टीम की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के सदस्यों के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी।  सम्मान समारोह समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम के चारों ओर चक्कर काटे और लैप ऑफ ऑनर लिया। इस दौरान  खिलाड़ियों ने फैंस का आभार जताया और दर्शकों के साइन की हुई गेंदें दी।

रोहित ने फैंस को दिया धन्यवाद
रोहित ने कहा जैसा हम खिलाड़ियों को विश्व कप जीतने का जुनून था, वैसा ही जुनून फैंस के मन में भी था। जो हमने 29 जून को किया, उससे फैंस के चेहरे पर खुशी आई। यह स्पेशल टीम है और मुझे गर्व है कि मैंने इस टीम की कप्तानी की।  इसमें जो खिलाड़ी हैं उनको जब मौका मिला उन्होंने अपने दम पर मैच में हमारे लिए वह काम किया। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ, कोचिंग टीम, सबने इस जीत में काफी योगदान दिया है।रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है और भारत के लिए हर वर्ल्ड कप ट्रॉफी खास है। रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा कि यह ट्रॉफी जीतने में उनका रोल सबसे अहम रहा।

जीत के लिए बेताब थेः कोहली

कोहली ने कहा, जब 2007 या 2011 में हमने विश्व कप जीता था तो सीनियर खिलाड़ी खूब रोए थे, लेकिन मैं उनसे कनेक्ट नहीं कर पाया था और सोच रहा था कि क्यों इमोशनल हो रहे हैं। लेकिन अब जब हम सीनियर हो चुके हैं तो हम उसे महसूस कर सकते हैं। चाहे मैं हूं या रोहित दोनों पिछले काफी समय से ट्रॉफी जीतने में लगे थे। पहले मेरी कप्तानी में और फिर रोहित की कप्तानी में। हम दोनों इस ट्रॉफी को जीतने के लिए बेताब थे, लेकिन किसी न किसी वजह से हम जीत नहीं पा रहे थे। अब जब हम जीते हैं तो हमारे लिए यह खास है। जीत कर वापस से वानखेड़े आना हमारे लिए खास है।

 कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों को सराहा
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, इन खिलाड़ियों ने जो किया है, वह अतुलनीय है। यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। इन खिलाड़ियों ने हमेशा बेहतर होने पर ध्यान दिया। रोहित ने इस टीम की कप्तानी की और मुझे गर्व है कि मैंने इस टीम को कोच किया। मैं इस प्यार को मिस करूंगा। जिस तरह का प्यार आज मिला, जब से हमने लैंड किया है, लोगों ने जो प्यार दिया है, वह शानदार है। क्रिकेट आज जो कुछ भी है, वह फैंस के प्यार और उनके जुनून की वजह से है।

 

Leave Your Comment

 

 

Top