logo

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। ऐसे में  बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव किया। इस दौरान दोनों नेता एक ही कार में सवार हो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। पीएम मोदी के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज का दिन दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है। डिफेंस से लेकर परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इस बीच शुक्रवार, 5 दिसंबर को पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया। साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

 

पुतिन ने किया गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण

पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया है। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। बता दें कि राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर रुसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत पीएम मोदी ने किया। 

Leave Your Comment

 

 

Top