logo

कश्मीर की बर्फ में भी पूरी स्पीड से फर्राटे भरेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन के आगे भागेगा "स्नो क्लीनर" इंजन

Vande Bharat Express will run at full speed even in the snow of Kashmir, snow cleaner engine will run in front of the train

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: वंदेभारत एक्‍सप्रेस लोगों को खूब भा रही है, यही वजह है कि रेलवे नए-नए रूटों पर ट्रेनों का संचालन करती जा रही है। हाल ही में कश्‍मीर में वंदेभारत के संचालन की घोषणा की गयी थी। बता दें कि इसका सफर देशभर में संचालित अन्‍य वंदेभारत से बिल्‍कुल अलग होगा। लेकिन वहां पर सर्दियों में बर्फबारी इतनी अधिक होती है, तो ऐसे में वंदेभारत का संचालन कैसे किया जा सकता है।  रेलवे ने इसका भी उपाय ढूंढ़ लिया है। यानी यहां भी अन्‍य रूटों की तरह वंदेभारत फर्राटे भरेगी। इस संबंध में भारतीय रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए योजना बना ली गयी है। वंदेभारत ट्रेन के आगे-आगे स्‍नो क्‍लीनर चलेगा, जो ट्रैक से बर्फ हटाता रहेगा और पीछे पीछे वंदेभारत अपनी स्‍पीड से दौड़ती रहेगी। 

हाल ही में उधमपुर श्रीनगर बारामूला के बीच 49वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आवंटित की है। जैसे ही जम्मू और बारामूला के बीच रेलवे लिंक बनकर तैयार हो जाएगा, वंदेभारत एक्‍सप्रेस बारामूला को श्रीनगर से जोड़ देगी। बता दें कि इस वक्त उधमपुर श्रीनगर बारामूला ट्रैक निर्माण का काम चल रहा है। इसी रूट पर चिनाब ब्रिज भी बनकर तैयार हो गया है। संभावना है कि 2024 चुनाव से पहले यहां पर वंदेभारत का संचालन शुरू हो जाएगा।

उधमपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के लिए 49वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को धन्यवाद. आने वाले समय में यह निश्चित रूप से इस क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। 

Leave Your Comment

 

 

Top