WRITER – सात्विक उपाध्याय
उत्तर प्रदेश: 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के खीरी इलाके के पुरादलू गांव में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर देने का बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जो काफी तेजी से तुल पकड़ता नजर आ रहा है। हमलावरों ने बीच सड़क पर सत्यम को घेरकर तबतक पटरे से पीटा, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। वह आधे घंटे सड़क पर तड़पता रहा। पास में जमीन पर बदहवास पड़ी बहन सभी से बचाने की मिन्नतें करती रही, लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। बता दें कि यह वारदात सोमवार दोपहर की खीरी चौराहे की है। घटना के बाद हमलावर के गैर-समुदाय से होने के कारण हजारों की संख्या में वहां लोग जुट गए हैं। सोमवार देर रात तक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को फिर भीड़ उग्र हो गई। मामले के सांपद्रायिक रंग लेते देख कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर बुला ली गई है। बता दें कि घटना के दौरान किसी ने हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। जिसके बाद बहन की लाज बचाने में थोड़ी देर में सत्यम की सांसें थम गई।
इस मामले में भारी विरोध और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हत्या के सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कमिश्नर ने लापरवाही में एसओ नवीन कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हमलावरों के नाम नहीं बताएं हैं। इससे पहले, सोमवार को हत्या के बाद पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा समेत कई बड़े अफसर मौके पहुंचे। करीब 9 घंटे तक परिजनों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कमिश्नर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मृतक छात्र का नाम सत्यम शर्मा है। जिसका जन्म वर्ष 2008 में प्रयागराज के पास खीरी इलाके के पुरादलू गांव में हुआ था। सत्यम पुरादलू गांव का रहने वाला था। सत्यम परमानंद इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था। बता दें कि उसके चाचा की बेटी भी इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। सोमवार को हुई इस चौंका देने वाली घटना के बाद बहन ने बताया कि, ''सोमवार को स्कूल बंद होने पर हम दोनों घर जा रहे थे। जैसी ही तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे कि तभी इसी गांव के और हमारे स्कूल में पढ़ने वाले गैर-समुदाय यानी कि मुसलाम छात्रों ने हमारा हाथ पकड़ लिया। हमें खींचने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद छात्रा ने बताया कि , ''मैं चिल्लाई तो भाई सत्यम गैर-समुदाय के मनचलों से भिड़ गया। इसके बाद सत्यम पर वहां मौजूद सभी हमलावरों ने जमकर हमला किया। बहन ने बताया कि पटरे से उसे तब तक मारा जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गया। वह पूरी तरह से खून में लतपत हो गया था। मैं चिल्लाती रही, पर कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।'' छात्रा ने कहा- सत्यम सड़क पर पड़ा तड़पता रहा और मैं असहाय खड़ी चीखती रही। सूचना पर परिजन भी थोड़ी देर में पहुंच गए। सत्यम को लेकर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय लेकर भागे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
छात्र की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर खीरी चौराहे पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। ACP राजीव यादव, SO ने ग्रामीणों को बहुत मनाने का प्रयास किया, लेकिन जाम देर रात तक नहीं खुला। जिसके बाद सूचना मिलने पर रात करीब 11 बजे प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और जिलाधिकारी संजय खत्री भी पहुंचे। परिजनों के साथ सड़क पर बैठ गए। काफी देर तक उन लोग के बीच शांति करने की बात हुई फिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर कमिश्नर ने देर रात डेढ़ बजे जाम हटाया।
इस मामले को लेकर ACP राजीव यादव का कहना है, ''छेड़खानी का आरोप गलत है। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें एक मौजूदा प्रधान मोहम्मद यूसुफ और दूसरा मोहसिन है। उनकी तलाश की जा रही है। सत्यम की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मुकदमा लेखपाल के साथ मारपीट का भी पुलिस ने दर्ज किया था। वह अपनी दबंगई के लिए क्षेत्र में जाना जाता है। जिन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की को प्रधान के घर से ही ताल्लुक रखते हैं।
बतादें कि सत्यम की मौत के बाद से ही परिजन बार-बार यही कह रहे हैं कि आरोपी बेटे को पीट रहे थे। मगर उसे बचाने के लिए कोई भी सामने नहीं आया। यही नहीं घायल बेटा सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। काश! किसी ने विरोध किया होता तो आज उनका बेटा जिंदा होता। सत्यम कि जिस जगह पर पीट-पीट कर हत्या की वह जगह ग्राम प्रधान के घर के ठीक सामने हैं। छात्र पर हमला करने वाले दो अन्य भी प्रधान के करीबी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला समुदाय विशेष का होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।
अब ऐसे में रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरु कर दिया है। बता दें कि सोमवार की देर रात पुलिस अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की साथ ही त्यौहार को देखते हुए प्रदेश में और भी कड़ी सुरक्षा करने का आदेश दिया है। अब ऐसे में इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरु हो गया है। सत्यम की मौत के मामले को लेकर पुलिस ने कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी शुरु कर दी है। साथ ही कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठाये जाएंगे।
Leave Your Comment