logo

'स्त्री 2' बनी साल 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म, जानिये क्या है अबतक का अपडेट

'Stree 2' becomes the highest grossing film of the year 2024, know what is the update till now

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से लेकर अबतक राजकुमार राव , श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म स्त्री 2 ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। बता दें कि रिलीज के बाद से ही स्त्री 2 लगातार चर्चे में है। 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 2 दिनों में ही अपने बजट को बसूल लिया था। जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां फिल्म स्त्री 2 ने सोमवार यानी की रक्षाबंधन के दिन कुल 37 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म ने केवल पांच दिनों में ही 228 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर सामने आई है। फिल्म ने ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

बता दें कि 'स्त्री 2' को स्वतंत्रता और रक्षा बंधन का भी काफी फायदा मिला है। फिल्म 14 अगस्त को प्रीव्यू के बाद 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के पहले ही दिन स्त्री 2 ने 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि रक्षा बंधन पर, देश के चुनिंदा हिस्सों में छुट्टियों के कारण, फिल्म ने 37.00 करोड़ रुपये कमाए। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, भोपाल, अहमदाबाद और जयपुर में दर्ज की गईं।

 स्त्री 2, 2018 में आई स्त्री की है सिक्वल

स्त्री 2, 2018 में आई स्त्री की सिक्वल है। फिल्म में मुख्य भूमिका में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म में दिखाई गए अक्षय कुमारि औऱ वरुण धवन के कैमियो ने भी फिल्म में काफी अहम भूमिका निभाई है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि स्त्री 3 भी जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। 

Leave Your Comment

 

 

Top