logo

मौत की अफवाहों से परेशान हुए श्रेयस तलपड़े, रुमर्स पर जमकर फूटा गुस्सा, कहा- ना फैलाएं ऐसी खबर

Shreyas Talpade troubled by rumors of death, got angry at the rumours, said - do not spread such news

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने कलाकार श्रेयस तलपड़े को लेकर सोमवार, 19 अगस्त से ही काफी अफवाहें सामने आ रही थीं। जिसमें कहा जा रहा था कि श्रेयस तलपड़े का निधन हो गया है। जिसके बाद तेजी से फैल रहे इस अपवाह का खंडन श्रेयस तलपड़े के द्वारा किया गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा है कि वो अभी जीवित हैं औऱ ठीक हैं। बता दें कि उन्होंने लोगों से इस तरह के नुकसानदेय रूमर्स को ना फैलाने की अपील भी की है। 

बता दें कि सोमवार को श्रेयस तलपड़े के निधन की अफवाह ने हर किसी को दंग कर दिया था। इस अफवाह के फैलने के बाद कई फैंस ने इसे सच समझ लिया औऱ काफी इमोशनल हो गए और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरु कर दिया था। खुद श्रेयस भी इन अफवाहों को देखने के बाद हैरान और परेशान रह गए। 

श्रेयस तलपड़े का सोशल मीडिया पोस्ट- 

श्रेयस तलपड़े ने अपने पोस्ट में लिखा- 'डियर ऑल, मैं आप सबको यह बताना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, खुश और हेल्दी हूं। मुझे मेरे निधन का दावा करने वाली एक वायरल पोस्ट के बारे में पता चला है। जबकि मुझे लगता है कि मजाक का अपना स्थान है, जब इसका दुरुपयोग होता है, तो यह वास्तविक नुकसान पहुंचा सकता है। जिसकी शुरुआत शायद किसी ने मजाक के रूप में की थी, वह अब गैरजरूरी चिंता पैदा कर रही है और उन लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है जो मेरी परवाह करते हैं, खासकर मेरे परिवार की।' 

 

परिवार पर होता है बुरा असरः श्रेयस

'जो भी इस कंटेंट को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं उन सभी से इसके प्रभाव को समझते हुए इसे रोकने की अपील करता हूं। कई लोगों ने सच्चे दिल से मेरी भलाई के लिए प्रार्थना की है और यह निराशाजनक है कि हास्य का इस्तेमाल इस तरह से किया जाता है जो भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, मेरे प्रियजनों को परेशान कर सकता है और हमारे जीवन को बाधित कर सकता है। जब आप इस तरह की अफवाहों को फैलाते हैं तो ये सिर्फ उसे ही इफेक्ट नहीं करता, जिसके बारे में ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं, बल्कि उसके परिवार, खासतौर पर छोटे बच्चों को परेशान करता है, जो इसे पूरी तरह से नहीं समझ पाते और भावनात्मक तौर पर आघात महसूस करते हैं।'

आगे क्या बोले श्रेयस तलपड़े?

इसी के साथ श्रेयस ने उन सभी को शुक्रिया कहा, जिन्होंने इस खबर के बाद उनकी खैर-खबर ली। श्रेयस आगे लिखते हैं- 'मैं उन सभी का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने इस मुश्किल समय में मुझसे बात की। आपकी चिंता और प्यार मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ट्रोल्स के लिए मेरे पास एक सिंपल रिक्वेस्ट है- प्लीज स्टॉप। दूसरों की कीमत पर मजाक न करें और किसी और के साथ ऐसा न करें। मैं नहीं चाहूंगा कि आपके साथ कभी भी ऐसा कुछ हो, इसलिए कृपया संवेदनशील रहें। इंगेजमेंट्स और लाइक्स का पीछा कभी भी दूसरे की भावना की कीमत पर नहीं करना चाहिए।'

Leave Your Comment

 

 

Top