logo

15 राज्यों की 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को: चुनाव आयोग

Rajya Sabha elections for 56 seats in 15 states on February 27: Election Commission

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: सोमवार 29 जनवरी को भारतीय चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि 27 फरवरी को देश के 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होगा।  बता दें कि इस बीच चुनाव आयोग ने बिहार से राज्यसभा चुनाव की भी घोषणा कर दी है। जारी की गई सूचना के मुताबिक  नामांकण की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। नामांकण वापस करने की तिथि 20 फरवरी तक है। जिसके बाद 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी, वहीं वोट काउंटिंग 27 फरवरी शाम 5 बजे तक होगा। 

किन-किन राज्यों में होगा चुनाव- 

चुनाव आयोग ने इससे संबंधित वेबसाइट पर जानकारी भी साझी की है।जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 3 सीटों पर, बिहार में 6 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर, गुजरात में 4 सीटों पर, हरियाणा में 1 सीट पर, हिमाच प्रदेश में 1 सीट पर, कर्नाटक में 4 सीटों पर मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर, महाराष्ट्र में 6 सीटों पर, तलंगाना में 3 सीटों पर, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर, उत्तराखंड में 1 सीट पर, पश्चिम बंगाल में 5 सीटों पर, ओडिशा में 3 सीटों पर और राजस्थान में 3 सीटों पर चुनाव होने हैं। 

 

Leave Your Comment

 

 

Top