WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: रविवार, 28 जनवरी को बिहार में सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद पीएम मोदी 4 फरवरी को बिहार और झारखंड के दौरे पर रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी बिहार के बेतिया और झारखंड के धनबाद में रैली करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 4 फरवरी को पहले झारखंड का दौरा करेंगे। इस बीच झारखंड में पीएम मोदी कई सरकारी योजनाओं और कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी दोपहर 2 बजे बिहार का दौरा करेंगे। जहां वह बेतिया में रैली करेंगे साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
बिहार के बेतिया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
हालिया जानकारी के मुताबिक बेतिया में पीएम करीब बीस हज़ार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ मंच साझा करेंगे।
झारखंड के धनबाद में भी पीेएम मोदी करेंगे कई कार्यों का अनावरण-
बता दें की पीएम मोदी 4 फरवरी को अपने दौरे पर सुबह 10 बजे झारखंड के धनवाद जाएंगे। जहां पीएम मोदी सिंदरी में खाद कारख़ाने का शुभारंभ करेंगे। साथ ही कई अन्य सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
Leave Your Comment