logo

PANCHAYAT SEASON 4 UPDATE: चुनावी घमासान को दिखाएगा पंचायत का चौथा सीजन, जानिए पूरी अपडेट

PANCHAYAT SEASON 4 UPDATE: The fourth season of Panchayat will show the election battle, know the complete update

WRITER- सात्विक उपाध्याय


PANCHAYAT SEASON 4 UPDATE: सचिव जी ई आप बहुत गलत कर रहे हैं, करते रहिए मीटिंग मीटिंग , खैनी आइयेगा, ए भुटकुर 2 कप चाय लगाओ, सचिव जी कौन सा ट्यूबलाइट लगाएं--तड़ तड़ वाला या फिर लपलुप लपलुप वाला, गजब बेइज्जती है जैसे लोटपोट कर देने वाले और आइकॉनिक डायलॉग से भरे भारत के सबसे मशहूर सीरीजों में से एक पंचायत का अगला पार्ट यानी कि सीजन 4 अमेजन प्राइम वीडियोज पर धूम मचाने के लिए तैयार है। जो कि ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर 24 जून से देखने को मिलेगा। 


भारत में ऐसी ही कई  फिल्में और सीरीज बनी जिन्होंने सभी के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। इस सूची में कोटा फैक्ट्री, सेक्रेड गेम्स, फैमिली मैन, मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस, स्पेशल ऑप्स, हॉस्टल डेज और साथ ही प्राइम वीडियोज की मशहूर सीरीज पंचायत का नाम आता है। जिसने सभी को एंटरटेन तो किया साथ ही दर्शकों के दिल में अलग जगह भी बनाई। पंचायत सीरीज के 3 सीजन ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया और साथ ही उनके दिल पर राज भी किया।  पंचायत नाम से पता चलता है कि कहानी कितनी रोचक और मजेदार होगी।  इस सीरीज के तीनों ही सीजन की कहानी काफी मजेदार, रोचक और ज्ञानवर्धक और भारतीय समाज के हर छोटे बड़े पहलुओं और रोजमर्रा की कहानी से सीधे तौर पर जुड़ी हुई थी। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला।

सीरीज के पिछले तीनों सीजन की कहानी- 

सीरीज अपने पहले सीजन में गांव के जीवन, उसकी सादगी और अभिषेक के संघर्षों को दर्शाती है, साथ ही गांव में होने वाली छोटी-मोटी घटनाओं और समस्याओं को भी उजागर करती है। वहीं दूसरे सीजन में फुलेरा गांव में सचिव जी (अभिषेक) के जीवन, गांव की राजनीति और रिंकी से उनके बढ़ते लगाव पर केंद्रित है। इस सीजन में, तालाब की खुदाई से निकलने वाली मिट्टी को ईंट-भट्टे वाले परमेश्वर को बेचने, गांव में सीसीटीवी लगने, और भूषण तथा क्रांति देवी के तेज-तर्रार तेवरों को भी दिखाया गया है। वहीं साल 2024 में आए सीजन के तीसरे पार्ट में फुलेरा गांव में हो रहे राजनीतिक उठापटक, सचिव अभिषेक त्रिपाठी के तबादले और फिर वापसी, और प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही धांधली के इर्द-गिर्द घूमती है।

पंचायत सीजन 4 में क्या होगा खास- 

हाल ही सीरीज ने अपने अगले सीजन का ट्रेलर यानी की सीरीज के पार्ट 4 का ट्रेलर लांच किया था। जिसमें ग्राम फुलेरा में होने वाले आगामी चुनाव को केंद्रित किया गया है। जो कि प्रधान पद के लिए होने वाले जद्दोजहद से जुड़ा हुआ दिख रहा है।  खैर आपको बता दें कि सीरीज के ट्रेलर और टीजर को  देखकर लग रहा है कि इस बार फुलेरा गांव की कहानी कुछ और दिलचस्प होने वाली है। सभी किरदार इकट्ठे खड़े नजर आ रहे हैं। तो कुछ नए किरदारों का भी श्रीगणेश इस बार के सीजन में हो सकता है। ट्रेलर में ग्राम फुलेरा में होने वाले चुनाव और उसके पीछे होने वाले जद्दोजहद  को दिखाया गया है। जो इस बात को दिखाता है कि कहानी में नया ट्विस्ट है और कहानी पहले से और भी अधिक मजेदार और रोचक होने वाली है। खास बात यह है कि एक बार फिर से विधायक जी प्रमुख भूमिका में देखने को मिलेंगे। जो सचिव जी से बदले की आग में जल रहे हैं और बनराकस के साथ प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। 

मुख्य भूमिका में कौन-कौन

बता दें कि पंचायत सीरीज में एक्टर जितेंद्र कुमार सचिव जी की भूमिका में हैं। वहीं, नीना गुप्ता ग्राम प्रधान बनी हैं। रघुबीर यादव उनके पति की भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रह्लाद के तौर पर फैसल मलिक, विकास के तौर पर चंदन राय, रिंकी के तौर पर संविका, भूषण के तौर पर दुर्गेश कुमार, क्रांति देवी के तौर पर सुनीता राजवार, विधायक चंद्र किशोर सिंह के तौर पर पंकज झा देखने को मिलेंगे। तो अपने अपने सीट की पेटी बांध लीजिए और 24 जून के डेट को मार्क कर लीजिए, क्योंकि इस बार सीरीज देखकर और भी अधिक मजा आने वाला है। 

Leave Your Comment

 

 

Top