नई दिल्ली: 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (WPA) के शुभंकर का अनावरण शुक्रवार, 20 जून को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के हाथों किया जाएगा। इसके साथ ही चैंपियनसिप के 100 दिनों के COUNTDOWN की भी शुरुआत हो जाएगी। इस बात की जानकारी विश्व पैरा एथलेटिक्स कमिटी की तरफ से दी गई है। बता दें कि इस उद्घाटन समारोह में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ब्रांड अंबेसडर लोकसभा सांसद कंगना रनौत, राज्य शिक्षामंत्री आशीष सूद, हरि रंजन राव, वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप की मुख्य पेट्रॉन वानिती श्रीनिवासन समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

क्या चीजें होंगी WPA की खास-
बता दें कि इस बार का विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप काफी खास होने वाला है। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 1,000 से अधिक एथलीटों की मेज़बानी करेगा। यह विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां संस्करण होगा और भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा पैरा खेल आयोजन होगा। नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता कार्यक्रम में 186 पदक स्पर्धाएं (101 पुरुष, 84 महिला और एक मिश्रित) शामिल होंगी, जो कोबे में चैंपियनशिप के पिछले संस्करण की तुलना में 15 अधिक होंगी। एशिया ने चार बार विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की है, कतर में दोहा 2015, संयुक्त अरब अमीरात में दुबई 2019 और जापान में कोबे 2024। ऐसे में जेएलएन स्टेडियम का निर्माण 1982 में एशियाई खेलों की मेज़बानी के लिए किया गया था और बाद में 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए इसका नवीनीकरण और उन्नयन किया गया। इस स्टेडियम में 60,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है और इसका रखरखाव खेल और युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा किया जाता है।
प्रतियोगिता की जानकारी
• वर्गीकरण: शामिल किया जाना है
• प्रतियोगिता की तिथियां: 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (प्रतियोगिता के 9 दिन)
• स्थान: भारत के नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम।
Leave Your Comment