logo

10 से ज्यादा बागी TMC सांसद ने की बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात, बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

More than 10 rebel TMC MPs met BJP leader Bhupendra Yadav, with Chief Minister Suvendu Adhikari also present

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से बंगाल की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिला है। सत्ता परिवर्तन के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सत्ता जाते ही तृणमूल कांग्रेस टूट की कगार पर है। टीएमसी के कई सांसदों ने अपने बागी तेवर दिखा दिए हैं। टीएमसी के बागी सांसद आज बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे और उनके घर पर बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

बीजेपी नेता के घर जो टीएमसी सांसद मौजूद रहे हैं। उनके नाम सामने आ गए हैं। इसमें शताब्दी रॉय, जगदीश मालिया, कालीपदा सोरेन का नाम शामिल है।

  1. काकली घोष दस्तीदार (बारासात)
  2. प्रसून बनर्जी (हावड़ा)
  3. शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  4. असीत माल (बोलपुर)
  5. बापी हलदार (मथुरापुर)
  6. जून मालिया (मेदिनीपुर)
  7. जगदीश बसुनिया (कूचबिहार)
  8. कालीपदा सोरेन (झाड़ग्राम)
  9. अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
  10. पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  11. शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)

बता दें कि बागी TMC सांसदों की बैठक में शर्मिला सरकार, अरूप चक्रवर्ती समेत 5 सांसद मौजूद हैं। साथ ही शुखेंदू शेखर रॉय भी इस बैठक में मौजूद हैं। सुखेंदु शेखर रॉय ने आज ही टीएमसी के राज्यसभा से इस्तीफा दिया है।

भ्रष्टाचार और महिलाओं का उत्पीड़न

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में सुखेंदु ने कहा, 'बंगाल की जनता ने पार्टी के व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे घोर उत्पीड़न और इसकी विफलता। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर अराजकता को अस्वीकार कर दिया है।'

बीजेपी की जमकर की तारीफ

भाजपा की प्रशंसा करते हुए सुखेन्दु ने आगे लिखा, 'बंगाल के इतिहास में पहली बार मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को सीटों के मामले में भारी जीत दिलाई है। नव निर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादों के अनुरूप बंगाल के समग्र विकास और पुनर्निर्माण के लिए कई कार्यक्रमों को लागू करने का काम शुरू कर दिया है।'

बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही अब उनकी पार्टी में संकट मंडरा रहा है। राज्य में कई विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। माना जा रहा है कि अब दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसद बीजेपी में शामिल होने को लेकर बैठक कर रहे हैं।

यहां, सबसे खास बात ये है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और सीनियर नेता अभिषेक बनर्जी भी आज INDIA बैठक को लेकर दिल्ली में हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top