logo

पुष्पा 2 की फायर में जलकर राख हुए कई रिकॉर्ड, चार दिन में फिल्म ने किया 700 का आंकड़ा पार

Many records were burnt to ashes in the fire of Pushpa 2, the film crossed the figure of 700 in four days

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: गुरुवार, 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के 4 दिन बाद भी फिल्म पुष्पा 2 की दिवानगी कम होती नहीं दिख रही है। बता दें कि रविवार को पुष्पा 2 ने भारत में 141.5  करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा शनिवार की कमाई की तुलना में अधिक रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने केवल चार दिनों में कई फिल्मों का लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है। 'पुष्पा 2' वर्ल्ड वाइड 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। 

पुष्पा 2 ने रिलीज के चौथे दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, 'पुष्पा 2' ने तीन दिनों में भारत में 529.45 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने भारत में लगभग 141.5 करोड़ रुपए की कमाई की जो शनिवार के कलेक्शन को पार कर गया। सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी वर्जन से 73.5 रुपये, उसके बाद तेलुगु वर्जन से 31.5 करोड़ रुपए और तमिल से 7.5 करोड़ रुपए दर्ज किए गए। सिनेमाघरों में भारी भीड़ के बीच 'पुष्पा 2' ने चौथे दिन दुनिया भर में 780 करोड़ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। भारत में चौथे दिन की कमाई 50.95 करोड़ किया है। इतना ही नहीं 'पुष्पा 2' ने चौथे दिन भी कीर्तिमान रचते हुए 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

पुष्पा 2 की खास बातें

  • जतारा सीक्वेंस
  • कहानी और क्लाइमेक्स
  • अल्लू अर्जुन का अभिनय
  • सभी गानों का फिल्म की कहानी के साथ संबंध
  • फिल्म में सभी एक्शन सिक्वेंस
  • फायर मूमेंट आफ अल्लू अर्जुन
  • अल्लू अर्जुन औऱ पुलिस सेखावत का कनेक्शन 

Leave Your Comment

 

 

Top