logo

11 दिन के व्रत के बाद जीवित रहना संभव नहीं: कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली

It is not possible to survive after 11 days of fasting: Congress leader Veerappa Moily

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: बुधवार, 24 जनवरी को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता वीरप्पा मोइली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान जारी किया है। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी द्वारा 11 दिनों तक किये गए व्रत पर शक है। उनका कहना है कि उन्हें शक है कि क्या पीएम मोदी ने सच में व्रत रखा भी था या नहीं। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता के इस बयान के बाद  बीजेपी हमलावर हो गई है। 

इस मामले में वीरप्पा मोइली ने कहा कि उन्होंने एक डॉक्टर से बात की  है, जिसके बाद उनका कहना है कि 11 दिनों तक सिर्फ नारियल पानी पीकर जिन्दा रहना संभव नहीं है। 

Leave Your Comment

 

 

Top