अधिकारियों ने कहा कि देश भर में चल रही ये छापेमारी संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है।
WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: मंगलवार 17 अक्टूबर को इनकम टैक्स विभाग द्वारा देश के कई जाने माने हस्तियों के घर छापेमारी की गई। इसमें सबसे प्रमुख नाम उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आभूषण कारोबारी नारायण दास सराफ का नाम शामिल है। बता दें कि आयकर विभाग वाराणसी में सर्राफा व्यापारी नारायण दास की कई संपत्तियों पर छापेमारी कर रहा है। इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार की ठीक सुबह ही नारायण दास के भेलूपुर स्थित आवास समेत सभी ठिकानों पर छापेमारी की। टीम के अचानक पहुचने से हडकंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक गोल्ड यानी के सोना व्यवसाय में टैक्स की चोरी को लेकर आयकर विभाग के द्वारा यह छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी में नारायण दास के यहां लखनऊ व बनारस की संयुक्त टीम ने व्यापारी के लगभग सभी ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में आयकर विभाग की टीम के द्वारा सभी दस्तावेजों के साथ ही सभी ठिकानों की बारीकी के साथ पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि वाराणसी के नारायण दास सराफ के साथ ही आयकर विभाग ट्राइडेंट ग्रुप पर छापेमारी कर रहा है, जो यार्न, होम टेक्सटाइल्स, कागज और स्टेशनरी, रसायन और अनुकूली ऊर्जा में रुचि रखने वाला एक विविध समूह है।
अधिकारियों ने कहा कि देश भर में चल रही ये छापेमारी संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है।
Leave Your Comment