logo

कांग्रेस ने तेलंगाना को बना लिया है "पर्सनल एटीएम"- तेलंगाना में रैली संबोधन में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार

 Congress has made Telangana a

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली : सोमवार, 18 मार्च को पीएम मोदी ने अपने तेलंगाना दौरे पर जगतियाल में एक रैली को संबोधित किया । इस दौरान पीएम मोदी ने वहां आई महिलाओं का आभार व्यक्त किया और महिला शक्ति की बात कही। पीेएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी के साथ ही राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीेएम मोदी ने भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि वे देश के "सबसे बड़े घोटालों" में शामिल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 13 मई को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार शुरू हो रहा है और तेलंगाना के मतदाता इतिहास लिखेंगे। 

बीआरएस ने दिया तेलंगाना की जनता को धोखा- पीेएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "तेलंगाना में बीजेपी के लिए समर्थन बढ़ रहा है। जैसे-जैसे 13 मई करीब आ रही है, तेलंगाना में बीजेपी की लहर कांग्रेस और बीआरएस पर भारी पड़ रही है।" प्रधानमंत्री ने बीआरएस की आलोचना की और कहा कि उन्होंने लोगों के विश्वास का दुरुपयोग किया, सरकार बनाई और फिर उनके विश्वास को धोखा दिया।

कांग्रेस ने तेलंगाना को बना लिया है पर्सनल एटीएम- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि "यह बीआरएस है जिसने लोगों के विश्वास का दुरुपयोग किया है, सरकार बनाई और फिर उनके विश्वास को धोखा दिया। अपने गठन के बाद 10 वर्षों तक, तेलंगाना को बीआरएस द्वारा बेरहमी से लूटा गया। और अब, कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना 'पर्सनल एटीएम' बना लिया है और सारा पैसा लूट लिया है दिल्ली जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, दोनों पार्टियां देश के 'सबसे बड़े घोटालों' में शामिल रही हैं।

धोखादेने वालों को नहीं बख्सा जाएगा- पीएम मोदी 

मैं तेलंगाना के लोगों को "गारंटी" देता हूं कि राज्य के लोगों को लूटने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। "मैं तेलंगाना के लोगों को गारंटी देता हूं कि जिन लोगों ने आपको धोखा दिया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। परिवारवादी पार्टियां केवल इससे फायदा उठाने के लिए सरकार बनाना चाहती हैं। चाहे वह 2जी घोटाला हो, नेशनल हेराल्ड घोटाला हो, बोफोर्स घोटाला हो, या चारा घोटाला हो... हर बड़े घोटाले के पीछे एक परिवारवादी पार्टी है।" अपना हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना की जनता अब यह देख रही है कि बीआरएस और कांग्रेस अपराध में समान रुप से भागीदार हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना के सपनों को कुचल दिया, जबकि बीआरएस ने लोगों के विश्वास का दुरुपयोग किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर भरोसा दिखाने का आग्रह किया।  पीएम मोदी ने कहा कि "अगर हम तेलंगाना में सत्ता में होते, तो इससे हमें तेलंगाना के विकास में मदद मिलती। बीआरएस पर आपका गुस्सा विधानसभा चुनावों में स्पष्ट था। अब, गुस्से को बरकरार रखें और लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।" 

भाजपा ने 10 सालों में तेलंगाना में  2500 किलोमीटर सड़क का किया निर्माण- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी सरकार ने तेलंगाना में राजमार्ग बनाने के लिए 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए। आजादी के बाद से 2014 तक तेलंगाना में केवल 2,500 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थे। जबकि, भाजपा ने केवल 10 वर्षों में तेलंगाना में 2,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए।”

तकनीक का इस्तेमाल कर करें मूझसे बात- पीेएम 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग उनसे तेलुगु में बात करना चाहते हैं वे तकनीक की मदद से उनसे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "तकनीक की मदद से, मैं आपसे तेलुगु में बात करना चाहता हूं। लेकिन इसके लिए आप सभी को एक काम करना होगा, वह है एक्स पर तेलुगु साइट नमो को चेक करना।" 

बता दें कि तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं और  तेलंगाना में 17 निर्वाचन क्षेत्र हैं जो इस प्रकार हैं-  आदिलाबाद, भुवनगिरी, चेवेल्ला, हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, महबूबाबाद, महबूबनगर, मल्काजगिरी, मेडक, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, निज़ामाबाद, पेद्दापल्ले, सिकंदराबाद, वारंगल और ज़हीराबाद।  जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव में, बीआरएस ने 17 में से नौ सीटें जीतीं, जबकि भाजपा और कांग्रेस को क्रमशः चार और तीन सीटें मिली थी। 

Leave Your Comment

 

 

Top