नई दिल्ली: 'मिर्जापुर', '12वीं फेल' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी फिल्मों में काम करने वाले विक्रांत मैसी ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल मचा दी है। एक्टर ने अचानक इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। बता दें कि विक्रांत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके बताया की वो अब कुछ दिनों तक इंडस्ट्री से ब्रेक लेना चाहते हैं। विक्रांत का कहना है कि वो अब एक अच्छा पति, पिता और बेटा बनने पर फोकस करेंगे।
क्या लिखा विक्रांत ने अपने पोस्ट में-
विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि - नमस्कार, पिछले कुछ साल और काफी अच्छे रहे हैं। आपके शानदार सपोर्ट के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद कहता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, मुझे एहसास हो गया है कि अब समय आ गया है कि मैं अपने आपको संभालूं और घर वापस लौट जाऊं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर... और एक एक्टर के तौर पर भी। आने वाले 2025 में हम लोग एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे, जब तक समय सही न हो। आखिरी 2 फिल्में और कई सालों की यादें। हर चीज के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए आप सभी का फिर से शुक्रिया। मैं उसके लिए हमेशा आपका आभारी रहूंगा।"
एक्टर ने अपने पोस्ट में एक्टिंग से रिटायरमेंट की वजह का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर विक्रांत ने ये फैसला अचानक क्यों लिया, जबकि उनकी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। विक्रांत के फैसले से निराश उनके फैंस कमेंट करते हुए इतनी जल्दी एक्टिंग से संन्यास लेने की वजह के बारे में पूछ रहे हैं।
Leave Your Comment