logo

बिक्रम और बाला का रीयूनियन

Bikram and Bala's reunion

 

एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से शादी की। इसके बाद मुंबई में उनका ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की डांस परफॉर्मेंस की हुई। दोनों ने अपनी फिल्म गुंडे (2014) के फेमस गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर डांस किया। इस दौरान दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बिक्रम और बाला की यादें भी ताजा हो गईं। वहीं दोनों 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमते दिखे। कार्यक्रम में सिंगर हिमेश रेशमिया ने लाइव परफॉर्मेंस दी। रणवीर और अर्जुन स्टेज पर उनके साथ नजर आए और 'मुझको याद सताए तेरी' समेत कई गानों पर गाते और झूमते दिखाई दिए। रिसेप्शन में बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, रेखा, बॉबी देओल, चंकी पांडे और रितेश देशमुख समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

 

सुमन हुई ट्रोल

सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में नजर चुकीं एक्ट्रेस भाग्यश्री, जिन्हे इस फिल्म के " सुमन" के नाम से आज भी लोग याद करते हैं, हाल ही में एक वीडियो की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर गईं। दरअसल, भाग्यश्री ने बनारस में एक लस्सी शॉप से लस्सी ली, उसे प्रमोट किया और कुछ देर बाद ही उन्होंने ये कहते हुए पूरी लस्सी छोड़ दी कि इसमें शुगर और फैट बहुत ज्यादा है। वीडियो वायरल होने के बाद भाग्यश्री के इस दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। मजाक उड़ने पर भाग्यश्री ने एक वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को फटकार लगाई है। भाग्यश्री ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लस्सी टेस्ट करती दिखीं। इसके साथ उन्होंने सफाई में लिखा है, ‘मैं सुबह 3 बजे से ही जाग रही थी। मंगला आरती में शामिल होने के बाद भीषण गर्मी में गंगा घाटों पर पैदल चली। ऐसे में यह लस्सी मेरे लिए किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं थी। ऊपर डाले गए ड्राई फ्रूट्स ने इसके स्वाद में करारापन जोड़ दिया, जिसका मैंने खूब आनंद लिया।

 

 दादा का पोस्टर

8जुलाई को सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'दादा - सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। मेकर्स ने यह भी घोषणा की कि यह बायोपिक 14 मई, 2027 को एक लंबे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और फिल्म में उनके किरदार को निभाने के लिए राजकुमार राव की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "जन्मदिन की इन दिल से दी गई शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हर साल मुझे यह महसूस होता है कि मुझे देश और दुनिया भर के इतने सारे लोगों से कितना प्यार और स्नेह मिलता है, और मैं इसके लिए बहुत आभारी महसूस करता हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "आज मेरी बायोपिक का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ है। मुझे लगता है कि राजकुमार ने बहुत बढ़िया काम किया है और यह इसे और भी खास बनाता है क्योंकि यह मुझे 2002 के नेटवेस्ट फ़ाइनल और लॉर्ड्स की बालकनी की याद दिलाता है, जिसे राजकुमार और मेरी बायोपिक की कास्ट और क्रू ने फिर से बनाया है। तो एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और जैसा कि मैंने कहा, हर साल यह मुझे बहुत आभारी महसूस कराता है।" 'दादा - सौरव गांगुली स्टोरी' उस व्यक्ति की कहानी है जिसने केवल खेल खेला बल्कि उसे बदल भी दिया; यह एक युवा क्रिकेटर से भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक बनने तक के उनके सफ़र को दिखाती है।  इस फ़िल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने हैं, इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है, और गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और DBL ने इसे पेश किया है। यह लव फ़िल्म्स का प्रोडक्शन है और 14 मई, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

15 साल बाद वापसी

सेलीना जेटली करीब 15 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। वह निर्देशक राम कमल मुखर्जी की अगली बायोपिक में सिस्टर निवेदिता (मार्गरेट नोबल) का किरदार निभाएंगी। अपने एक इंटरव्यू में सेलिना ने कहा कि यह फिल्म उनके करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक है। उन्होंने बताया कि राम कमल मुखर्जी के साथ काम करना उनके लिए अलग अनुभव रहा और इस किरदार को निभाना उनके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी जैसा है। सेलिना कहती है...‘सिस्टर निवेदिता मुझे सबसे ज्यादा इसलिए प्रभावित करती हैं, क्योंकि उनका जन्म भारत में नहीं हुआ था, फिर भी उन्होंने अपना जीवन भारत, इसकी संस्कृति, आध्यात्मिक विचारधारा और लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।आपको बता दें, सिस्टर निवेदिता स्वामी विवेकानंद की आयरिश शिष्या थीं, जिन्होंने अपना जीवन भारत की शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्रजागरण को समर्पित कर दिया। महिला शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को आज भी प्रेरणास्रोत माना जाता है।

 

Leave Your Comment

 

 

Top