WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: वाईजैग में 2 फरवरी से होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा और कीपर बल्लेबाज के एल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से रुल्ड आऊट हो गए हैं। पहले टेस्ट के चौथे दिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रविन्द्र जडेजा तथा वहीं दाहिनी क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण हो रहे दर्द से बाहर हुए हैं। बता दें कि पहले टेस्ट मैच मे पहली पारी मे राहुल और जडेजा दोनों ने ही 80 रन से अधिक की पारी खेली थी।
अब ऐसे में जडेजा और राहुल की जगह टीम में ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है।
2 फरवरी को होने वाले मैंच में क्या हो सकती है भारतीय टीम-
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), अवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।
Leave Your Comment