logo

WORLDCUP 2023 : अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का दिखा रौद्र रुप, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत

WORLDCUP 2023: Indian batsmen showed their fierce form against Afghanistan, India registered a resounding victory

 कप्तान रोहित ने विश्वकप में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्वकप मुकाबले में सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने यह कारनाम मात्र 63 गेंदों में करके दिखाया। इसी के साथ रोहित विश्वकप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले, तथा विश्व में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।


WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: बुधवार 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए (भारत बनाम अफगानिस्तान) 9वें मुकाबले में भारतीय टीम ने 15 ओवर शेष रहते ही अफगानिस्तान की टीम को 8 आठ विकेट से पराजित किया। विश्वकप के अपने दूसरे मुकाबले में रन चेज कर रही भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड पारी खेलते हुए कुल 131 रन बनाए। तो वहीं ओपनर ईशान किशन ने भी 47, विराट ने 55 रनों की पारी खेली, और भारत को जीत दिलाई।

बता दें कि दोपहर 2 बजे शुरु हुए इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम ने अच्छी शुरुआत की। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान शहिदि ने 80, अजमतुल्लाह ने 62 तो वहीं गुरबाज ने 21, जादरान ने 22 और राशिद खान ने तेज 16 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट गंवाकर भारत के सामने कुल 273 रनों का लक्ष्य रखा।

भारतीय गेंदबाजों का जलवा-

बता दें कि भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट स्टार गेंजबाज जसप्रीत बुमराह ने लिया। बुमराह ने 10 ओवर में मात्र 39 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए। तो वहीं बर्थडेब्वॉय हार्दिक पांड्या ने 7 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। भारत की तरफ से शार्दुल और कुलदीप ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले में जडेजा और विश्व नंबर 1 गेंदबाज सिराज को कोई भी विकेट नहीं मिला।

भारतीय बल्लेबाजों ने तोड़ी विपक्षी गेंदबाजों की कमर-

रनचेज करने उतरी भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से हिटमैन शो का प्रदर्शन किया और विपक्षी गेंदबाजों की क्लास लगाई। कप्तान रोहित ने विश्वकप में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्वकप मुकाबले में सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने यह कारनाम मात्र 63 गेंदों में करके दिखाया। इसी के साथ रोहित विश्वकप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले, तथा विश्व में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित ने 84 गेंदों का सामना करते हुए कुल 131 रन बनाए। तो वहीं ओपनर ईशान किशन ने 47 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से ओपनर कप्तान रोहित और ईशान किशन के बीच कुल 156 रनों की साझेदारी हुई।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने विश्वकप में अपना 8वां अर्धशतक लगाते हुए 55 रनों की विजयी पारी खेली। इस रनचेज में श्रेयस ने भी तेज 25 रनों की पारी खेली और आसानी के साथ 273 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।  अफगानिस्तान की तरफ से मात्र राशिद खान के झोली में विकेट गिरी। राशिद ने 57 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

MAN OF THE MATCH – रोहित शर्मा 131(84)

भारत का अगला मुकाबला-  पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम,अहमदाबाद, गुजरात

Leave Your Comment

 

 

Top