logo

विश्वकप 2023 UPDATE: चोट के कारण हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला

World Cup 2023 UPDATE: Hardik Pandya will not play the next match against New Zealand due to injury

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: गुरुवार,19 अक्टूबर को पुणे के मैदान पर खेले गए भारत बनाम बांग्लादेश के बीच विश्वकप के 17वें मुकाबले में भारत के स्टॉर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बाएं टखने में चोट लगने के कारण उन्हें 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होने वाले न्यूजीलैंड के मुकाबले में इलाज के लिए राहत दी गई है। जानकारी के मुताबिक हार्दिक पांड्या लखनऊ में इंगलैंड के खिलाफ होने वाले भारत के 6वें मुकाबले में भारतीय दल में एक बार फिर से शामिल होंगे।  

क्या है पुरा मामला-

दरअसल गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 7 विकेट की जीत के दौरान हार्दिक के बाएं टखने में गेंदबाजी के दौरान फॉलोथ्रू में गेंद रोकने के दौरान चोट लग गई थी और आगामी मैचों के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। चोट लगने के बाद हार्दिक का फील्ड पर ही प्राथमिक इलाज किया गया। जिसके बाद उन्हें एक बार फिर से टखने में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद हार्दिक मैदान के बाहर चले गए। हालिया जानकारी के मुताबिक हार्दिक का इलाज काफी तेजी के साथ इंग्लैंड के चिकित्सकों की मदद के द्वारा किया जा रहा है। 

बीसीसीआई का क्या है कहना-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को हार्दिक की स्थिति पर अपडेट देने के लिए एक मीडिया एडवाइजरी जारी की, जिसमें लिखा था कि , "टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय बाएं टखने में चोट लग गई।" पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच। ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और आराम की सलाह दी गई है।" हार्दिक मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे और रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। 

बीसीसीआई ने आगे कहा कि 30 वर्षीय ऑलराउंडर 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले लखनऊ में भारतीय टीम में शामिल होंगे। बीसीसीआई ने कहा, "वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निरंतर निगरानी में रहेंगे। वह 20 अक्टूबर को टीम के साथ धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे और अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे, जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।"

Leave Your Comment

 

 

Top