WRITER- सात्विक उपाध्याय
विश्वकप 2023, IND VS BAN , नई दिल्ली: भारत में इन दिनों चल रहे क्रिकेट विश्वकप में दुनिया भर की 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। ऐसे में भारत के लिए यह विश्वकप काफी खास है। इसकी सबसे बड़ी वजह है विराट और रोहित। 5 अक्टूबर को शुरु हुए विश्वकप में अबतक कुल 16 मैंच खेले जा चुके हैं। जिसमें भारत की टीम ने अपनी शुरुआती तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत ने हाल ही में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। जिसके साथ ही भारतीय टीम अब अंक तालिका में शीर्ष पर है। भारत ने अबतक अपने तीने मुकाबले में 5 बार की विश्व चैंपियन ऑस्टैलिया, अफगानिस्तान और अपनी सबसे बड़ी रायवल टीम पाकिस्तान को मात दिया है। ऐसे में अब भारत का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर यानी की आज भारतीय समय के अनुसार 2 बजे, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ होने वाला है।


पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैदान पर भारत ने अबतक 7 मैच खेले हैं जिसमें 4 में जीत और 3 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि जिस तीन मैच में भारत को हार मिली है वह ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ मिली है। वहीं, इस मैदान पर आखिरी बार भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया था। वहीं, इस मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार भारतीय टीम वनडे मैच खेलने वाली है।

दोनों टीमों के बीच वनडे में कुल 40 मैच हुए हैं जिसमें भारत को 31 मैचों में जीत मिली है तो वहीं बांग्लादेश को 8 मैचों में जीत नसीब हुई है। एक मैच बिना परिणाम के रहा है।

वनडे वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच 4 मैच हुए हैं। जिसमें 3 में भारत को जीत मिली है तो वहीं, 1 मैच में बांग्लादेश को जीत मिली है। साल 2007 के वर्ल्ड कप में भारत को बांग्लादेश ने हराया था। बता दें कि हाल ही में हुए एशिया कप में बांग्लादेश ने भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया था। अब ऐसे में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ चौकन्ना रहना होगा।

2007 - बांग्लादेश पांच विकेट से जीता (पोर्ट ऑफ स्पेन)
2011 - भारत 87 रन से जीता (मीरपुर)
2015 - भारत 109 रन से जीता (मेलबर्न)
2019 - भारत 28 रन से जीता (बर्मिंघम)

वीरेंद्र सहवाग - 140 गेंदों पर 175 रन (2011; मीरपुर)
रोहित शर्मा - 126 गेंदों पर 137 रन (2015; मेलबर्न)
विराट कोहली - 83 गेंदों पर 100* (2011; मीरपुर)

मुस्तफिजुर रहमान - 10 ओवर में 5/59 (2019; बर्मिंघम)
उमेश यादव - 9 ओवर में 4/31 (2015; मेलबर्न)

1- जसप्रीत बुमराह
2- कुलदीप यादव
3- मोहम्मद सिराज
4- हार्दिक पांड्या
5- रविन्द्र जडेजा

पिच रिपोर्ट औऱ एक्सपर्ट की एडवाइज के बाद कहा जा सकता है कि, पुणे की पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलता है। बता दें कि यहां पर सबसे बड़ा स्कोर 356/7 रन है जो भारत ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वहीं, सबसे कम स्कोर इस मैदान पर 230 रन है। जो 2017 में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बनाया था। पुणे में रात के समय गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसे में उम्मीद यही है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैदान पर औसत स्कोर 307 रन है।

Accuweather के रिपोर्ट के अनुसार पुणे में आज मौसम साफ रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार पुणे में बारिश की संभावना केवल 3 फीसदी है। ताममान अधिकतम 30 के आस-पास रहेगा। शाम होते-होते मौसम सुहावना हो जाएगा। यानी आज मैच के पूरा होने की भरपूर संभावनाएं हैं।


Leave Your Comment