WRITER- सात्विक उपाध्याय
विश्वकप 2023, IND VS BAN , नई दिल्ली: भारत में इन दिनों चल रहे क्रिकेट विश्वकप में दुनिया भर की 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। ऐसे में भारत के लिए यह विश्वकप काफी खास है। इसकी सबसे बड़ी वजह है विराट और रोहित। माना जा रहा है कि विराट और रोहित का यह आखरी एकदिवसीय विश्वकप मुकाबला हो सकता है। 5 अक्टूबर को शुरु हुए विश्वकप में अबतक कुल 14 मैंच खेले जा चुके हैं। जिसमें भारत की टीम ने अपनी शुरुआती तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत ने हाल ही में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। जिसके साथ ही भारतीय टीम अब अंक तालिका में शीर्ष पर है। भारत ने अबतक अपने तीने मुकाबले में 5 बार की विश्व चैंपियन ऑस्टैलिया, अफगानिस्तान और अपनी सबसे बड़ी रायवल टीम पाकिस्तान को मात दिया है। ऐसे में अब भारत का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार 2 बजे, पुणे में, चिर प्रतिद्वंदि टीम बांग्लादेश के साथ होने वाला है।


विश्वकप मुकाबले की बात की जाए तो भारत का पलड़ा बांग्लादेश के ऊपर कहीं भारी दिखाई देता है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश अबतक एकदिवसीय मैचों में 40 बार आमने सामने आये हैं जिसमे भारत ने कुल 31 मैचों में तो वहीं बांग्लादेश ने कुल 9 मैचों में जीत हासिल की है। टी20 रिकॉर्ड भले ही भारतीय टीम के पक्ष में दिखाई दे रहा हो। लेकिन इतिहास गवाह है कि बांग्लादेशी टीम कई मौकों पर भारत को टक्कर देने में कामयाब रही है। ऐसे में भारत को किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरतनी होगी।

बता दें कि हाल ही में हुए एशिया कप में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के साथ ही भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है। वर्ल्ड कप की बात हो तो भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना काफी पसंद है। हिटमैन ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों में 120.50 की बेहतरीन औसत के साथ 241 रन बनाए हैं। 2015 में रोहित शर्मा ने मेलबर्न में 126 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 137 रन बनाए थे। वहीं विराट भारत के लिए बैटिंग करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 15 वनडे मैचों में 807 रन बनाए हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में ओपनर और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली थी। इससे कहा जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाज कई मायनों में बांग्लादेश की टीम पर भारी शाबित हो सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लगभग सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में इस विश्वकप में अभीतक के सर्वाधिक विकेटटेकर की सूची में सबसे ऊपर काबिज जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड बांग्लादेशी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार है। तो वहीं बेहतरीन हालिया फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि सिराज और कुलदीप भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/अश्विन , कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

तंजिद हसन/महमुदुल्लाह, लिटन दास, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महेदी हसन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
Leave Your Comment