WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: 5 अक्टूबर को भारत में शुरु हुए विश्वकप में भारतीय टीम अपना दबदबा बनाए हुए है। भारत ने अभी तक खेले गए अपने सभी 7 मुकाबलों मे जीत हासिल की है। ऐसे में भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी जगह रिप्लेसमेंट के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है।

India's star all-rounder to miss the remainder of #CWC23.
Detailsबता दें कि भारतीय टीम का अगला मैच ,रविवार 5 नवंबर को साउथ अफ्रीके के साथ कोलकाता के इडन गार्डेन में होना है। वैसे, टीम इंडिया श्रीलंका पर बड़े जीत के साथ ही इस विश्वकप की पहली सेमीफाइनल में जाने वाली टीम बन चुकी है। पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा था। उम्मीद थी कि पंड्या सेमीफाइनल तक फिट हो जाएंगे लेकिन अब यह बात साफ हो गई है कि पंड्या वर्ल्ड कप में वापसी नहीं कर पाएंगे।
![]()
बता दें कि रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल कर लिया गया है। शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद तेज गेंदबाज को हार्दिक की जगह टीम में शामिल कर लिया गया।
Leave Your Comment