नई दिल्ली: सावन का महिना आते ही भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों का आवागमन शुरु हो जाता है। इसके लिए श्रद्धालु अलग-अलग यातायात सेवाओं की मदद लेते हैं। ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन की चाह रखने वाले शिव भक्तों के लिए एक धमाकेदार ऑफर की घोषणा की है। बता दें कि IRCTC ने सावन के पावन अवसर पर 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन श्रावण स्पेशल यात्रा की घोषणा की है। इस किफायती टूर पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को एक ही ट्रेन के जरिए देश के 7 सबसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। इस पैकेज में कुल 13 रात और 14 दिनों के आध्यात्मिक सफर का प्राविधान किया गया है साथ ही शुरुआती पैकेज की कीमत महज ₹24,050 प्रति व्यक्ति रखी गई है।
कब से शुरु होगी यात्रा--
IRCTC के अनुसार, यह विशेष भारत गौरव ट्रेन 11 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के सोलापुर स्टेशन से रवाना होगी। सावन के महीने में शुरू हो रही यह 14 दिवसीय यात्रा देश के अलग-अलग राज्यों में फैले भगवान शिव के स्वरूपों को आपस में जोड़ेगी। यदि आप भी इस वर्ष सावन में बाबा महाकाल या सोमनाथ के दरबार में हाजिरी लगाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन और सुलभ मौका है।
इस श्रावण स्पेशल यात्रा के रूट को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालु बिना किसी भागदौड़ के शांति से दर्शन कर सकें। इस पैकेज में शामिल 7 ज्योतिर्लिंगों की लिस्ट इस प्रकार है:
IRCTC का यह पैकेज इसलिए भी शानदार है क्योंकि ₹24,050 की शुरुआती कीमत में आपको घर जैसी सहूलियतें मिलेगी। यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। पूरी यात्रा आरामदायक भारत गौरव ट्रेन से होगी और दर्शन वाले शहरों में यात्रियों के लिए होटल में रात्रि विश्राम का पूरा इंतजाम रहेगा। साथ ही, सफर के दौरान तीनों समय का शुद्ध शाकाहारी और हाइजीनिक भोजन आईआरसीटीसी की तरफ से दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन से मंदिर तक जाने और स्थानीय पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए शानदार एसी बस की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, इस सफर में यात्रियों की सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा जाएगा। पूरी जर्नी में एक टूर एस्कॉर्ट साथ रहेगा। इसके अलावा सुरक्षा गार्ड, सहायता टीम और हर यात्री का ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज का हिस्सा है।
इस यात्रा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या तुरंत सीट बुक करने के लिए श्रद्धालु आईआरसीटीसी के आधिकारिक बुकिंग नंबर 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
Leave Your Comment