logo

WEATHER UPDATE: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, सामन्य से लेकर भारी बारिश की संभावना

WEATHER UPDATE: Yellow alert for heavy rain issued in many states of North India including the capital Delhi, possibility of normal to heavy rain

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से देशभर में मानसून आने का सीधा असर देखने को मिल रहा है। मॉनसूनी आफत का कहर मैदान से लेकर पहाड़ तक दिख रहा है। ऐसे में  सोमवार, 14 जुलाई को मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आज आंधी और तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 17 जुलाई तक के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू कश्मीर,उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह गरज के साथ बिजली भी कड़कने की संभावना जताई गई है। वहीं, तो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी आज सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

यूपी में कैसा है मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 17 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है। प्रयागराज में गंगा और यमुना में उफान के कारण बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैल गया है। लेटे हनुमान मंदिर तक गंगा का पानी पहुंच चुका है। संगम के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की बारिश-बिजली गिरने और बाढ़ से मौत हो चुकी है। 

बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 48 घंटों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दोबारा मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave Your Comment

 

 

Top