WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: गुरुवार को तापमान गिरने के बाद एक बार फिर से शुक्रवार,15 दिसंबर की सुबह ठीक ऐसा ही देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में लगातार तापमान गिरने से ठंड बढ़ना शुरू हो गया है। अब लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया। जिसके साथ ही इस मौसम का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नई दिल्ली-सफदरजंग मॉनिटरिंग स्टेशन ने न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
इससे पहले IMD के द्वारा गुरुवार को तापमान 6.2 तो वहीं बुधवार 7.4, मंगलवार 6.8 और सोमवार को 6.5 दर्ज किया गया था।
इस बीच, दिल्ली आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भी अधिक ठंडी है, क्योंकि शिमला शहर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। बता दें कि कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री पर पहुंच गया। पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद थी।
Leave Your Comment