logo

मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Violence flares up again in Manipur, three people shot dead

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली:  12 सितंबर, मंगलवार को एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा की खबर सामने आई है। मंगलवार की सुबह हुई हिंसा के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार सुबह मणिपुर के कांगपोकपी जिले में अज्ञात लोगों ने कम से कम तीन आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हमला आदिवासी बहुल कांगगुई इलाके में हुई। इस हिंसा में प्रमुख रुप से इरेंग और करम वैफेई गांवों के लोग शामिल थे। हिंसा के बाद अधिकारी ने कहा कि , "घटना सुबह 8 बजकर 20 मिनट की है जब अज्ञात लोगों ने इरेंग और करम वैफेई के बीच एक इलाके में तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

बता दें कि मंगलवार को यह घटना 8 सितंबर को मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में हुई हिंसा के ठीक बाद हुई है। 8 सितंबर को हुई इस हिंसा में भी 3 लोग की मौत हुई थी साथ ही 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। बता दें कि मणिपुर में 3 मई को शुरु हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है और 160 से अधिक लोगों की हिंसा में मौत हुई है।  

Leave Your Comment

 

 

Top