नई दिल्ली- साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर विक्रम चियान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थंगालान' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से विक्रम का खौफनाक लुक शेयर कर दिया है, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। इसी बीच अब हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने विक्रम चियान का फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें वो एक छड़ी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में उनका एक बेहद ही अलग अवतार देखने को मिलने वाला है।
सामने आए पोस्टर में विक्रम का एकदम खौफनाक आदिवासी दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर लेप लगाए, मिट्टी में सने चियान विक्रम का ये लुक किसी के भी रोगंटे खड़े कर सकता है। वहीं तस्वीर में वह चियान विक्रम के पीछे एक बड़ी भीड़ भी दिखाई दे रही है। वहीं इस कमाल की फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बताया है। स्टूडियो ग्रीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के इस पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- 'खून-पसीने से हम संघर्ष की गहराइयों से ऊपर उठते वाले हैं।
फिल्म रिलीज डेट
ये फिल्म 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'थंगालान' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.फिल्म रोमांस,मिस्त्री और उत्साह से भरी होने वाली है
फ्लिम को लेकर फँस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर लगातार पोस्टर के लिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.इसी बीच फ्लिम का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है.जो काफी रोचक नजर आ रहा सभी को फ्लिम के रेलेसे होने का बेसब्री से इंतज़ार है.फँस ने विक्रम के लुक को बहुत पसंद किया है..विक्रम का ये लुक सामने आने के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है,
'थंगालान' की कहानी की बात करें तो यह एक रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी है, जो कोलार गोल्ड फील्ड के लोगों के जीवन पर आधारित है। इसे बेहतरीन स्टोरीटेलर पा रंजीत ने निर्देशित किया है।
Leave Your Comment