वाराणसी: बीते कुछ दिनों से वाराणसी में धार्मिक विवाद देखने को मिल रहा है। बता दें कि वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय जिसे यूपी कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है वह इन दिनों धर्मिक अखाड़ा बन गया है। मामला बीते जुमे के दिन का है जब यूपी कॉलेज के कैम्पस का है जब परिसर मे स्थित एक मकबरे पर बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे थे। इस बात को लेकर काफी तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। जिसके बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड का कैम्पस की जमीन को लेकर कोर्ट से दिया गया 2018 का नोटिस भी अचानक के वायरल हो गया। औऱ फिर यहां दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने हो गए। एक तरफ नमाज अदा की गई तो दूसरी तरफ छात्र और पूर्व छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मामले में वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के भी छात्र शामिल हुए।
छात्रों ने किया था ऐलान - अगर नमाज अदा की गई तो करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
मामले के तुल पकड़े के बीच छात्रों ने जुमे के दिन पहले से ऐलान कर दिया कि यदि कैम्पस में आज नमाज हुई तो वह भी कॉलेज के मंदिर में पूजा पाठ करेंगे जिसके बाद प्राचार्य की शिकायत के बाद से वाराणसी पुलिस ने कॉलेज के मुख्य गेट से लेकर सड़कों तक को छावनी में तब्दील कर दिया है।
दरसअल, आज 6 दिसंबर होने के कारण पुलिस पहले से मुस्तैद थी और जब छात्र 'जय श्रीराम' के नारे के साथ कैम्पस में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो सभी छात्रों को गेट पर ही रोक लिया गया। इससे नाराज छात्र आक्रोशित हो उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शरू कर पुलिस की जीप पर चढ़ गए।
छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक
अब जबकि कैम्पस में परीक्षा चल रही है तो यूपी कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस और प्रशासन से मांग की थी कि जो छात्र यहा पढ़ते हैं और जो नियमित नमाजी यहां आते है उनके अलावा बाहरी किसी के प्रवेश को रोक दिया जाए। कैम्पस में किसी भी तरीके के धर्मिक आयोजन न हो। इसके बाद पुलिस ने आज कैम्पस में अंदर जा रहे पूर्व छात्रों, उनके सहयोगियों को प्रवेश नहीं दिया और मुख्य द्वार बंद कर दिया है। कुछ छात्रों को पुलिस जीप में बैठा लिया, जिसके बाद आक्रोशित छात्र भगवा झंडा लेकर पुलिस की जीप पर चढ़ गए और प्रदर्शन करने लगे। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों के संगठन ने कहा कि जब तक कैम्पस में नमाज अदा होगी हमारा विरोध जारी रहेगा।
Leave Your Comment