WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: बुधवार 23 अगस्त को जहां भारत की निगाहें चंद्रयान-3 पर बनी हुईं हैं तो वहीं देश के पुर्वोत्तर को राज्य मिजोरम में सुबह एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया। हालिया जानकारी के मुताबिक इस घटना में अबतक 17 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों के आंकड़ों में अभी वृद्धि हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि , "पुल ढहने के समय उस जगह पर लगभग 35 से 40 वर्कर मौजूद थे।" यह निर्माणाधीन रेलवे पुल मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में बन रहा था। जहां यह घटना घटित हुई है।
An under-construction railway bridge collapses in Sairang area, about 20 km from Aizawl in Mizoram. Details awaited.
— ANI (@ANI) August 23, 2023
Sabyasachi De, CPRO of NF Railways tells ANI that railway officers have rushed to the spot and senior officials of Northeast Frontier Railway will also visit the…
पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और साथ ही पीएमओ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दुर्घटना में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
Pained by the bridge mishap in Mizoram. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon. Rescue operations are underway and all possible assistance is being given to those affected.
— PMO India (@PMOIndia) August 23, 2023
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the…
Leave Your Comment