logo

खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दूसरे संस्करण का आज आखिरी दिन, इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा समापन समारोह

Today is the last day of the second edition of Khelo India Para Games, closing ceremony will be held at Indira Gandhi Stadium

नई दिल्ली: पिछले गुरुवार यानी कि 20 मार्च को शुरु हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दूसरे संस्करण का आज आखिरी दिन है।  खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दूसरे संस्करण का आगाज 20 मार्च को दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में हुआ था। जिसमें कुल 6 खेलों में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से 1200 से अधिक प्रतिभागियों आए। खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दूसरे संस्सकरण में जिन 6 खेलों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया उनमें भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, निशानेबाजी और तीरंदाजी शामिल रहा। ऐसे में आज, गुरुवार 27 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम  के के डी जाधव हाल में  इस पैरा गेम्स का समापन समारोह किया जा रहा है। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में  क्रीडा एवं युवक कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे मौजूद रहेंगी। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार साम पांच बजे शुरु होगा। 

बता दें कि अबतक खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हरियाणा पहले, तमिलनाडू दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर काबिज है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, इन तीन वेन्यू ने इस बार के KIPG 2025 की मेजबानी की है। वहीं इसका समापन समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में हो रहा है। 

खेलो इंडिया पैरा गेम्स एक टीम चैंपियनशिप फॉर्मेट को फॉलो करता है, जहां व्यक्तिगत एथलीटों या टीमों द्वारा अर्जित पदक उनके संबंधित राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या संस्थानों की समग्र तालिका में जोड़े जाते हैं। इवेंट के समापन के बाद, सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या संस्थान को विजेता घोषित किया जाता है।

Leave Your Comment

 

 

Top