logo

इंतजार हुआ खत्म.... अवतार: फायर एंड ऐश का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

The wait is over.... Avatar: Fire and Ash's first poster released, know on which day it will be released in theaters

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: विश्वपटल पर अपना जलवा कायम करने के बाद  हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ का पार्ट थ्री यानी कि अवतार: फायर एंड ऐश बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। जिसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, साथ ही फिल्म के रिलीज डेट को लेकर भी बड़ी अपडेट शेयर की है।  बता दें कि फिल्म के दो पार्ट पहले ही आ चुके हैं ऐसे में फिल्म के अगले पार्ट का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अवतार फ्रेंचाइजी के अब तक आए दोनों ही पार्ट  ने कमाई में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट का पोस्टर जारी किए जाने के बाद दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  क्योंकि मेकर्स ने 'अवतार: फायर एंड ऐश' का नया पोस्टर जारी कर दिया है।

19 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' पेंडोरा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ी अपडेट दे दी है। साथ ही इस पोस्टर के साथ फिल्म के नए विलेन के बारे में भी मेकर्स ने जानकारी दी है। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘अवतार: फायर एंड ऐश में वरंग से मिलिए।’ इसके जरिए मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में हुई नए विलेन की एंट्री
फिल्म के नए विलेन वरंग की एंट्री से फिल्म को लेकर दर्शक और भी उत्साहित हो गए हैं। वरंग के किरदार को अभिनेता ऊना चैपलिन ने निभाया है। मेकर्स ने वारंग का नया पोस्टर जारी करते हुए उसे मंगक्वान कबीले या ऐश पीपल की नेता बताया गया है। नावी ज्वालामुखियों के पास के खतरनाक एरिया में रहती है। जो पेंडोरा के वातावरण में एक नया रंग लाती है। वरंग के किरदार की एंट्री से फिल्म के और भी रोचक होने की उम्मीद है।

वारंग के आने से कहानी में आएगा नया मोड़
हाल ही में एम्पायर के साथ बातचीत में फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून ने बताया कि वरंग उन लोगों की नेता हैं जिन्होंने कठिनाइयों का सामना किया है। इससे वह और भी सख्त हो गई है। वह उनके लिए कुछ भी करेगी, यहां तक कि वे चीजें भी जिन्हें हम बुरा मानते हैं। निर्देशक के बताया कि इस बार हम इससे आगे बढ़ना चाहते हैं कि सभी इंसान बुरे हैं, सभी नावी अच्छे हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top