logo

लाइसेंस से लीडरशिप तक का अधूरा सफर : क्यों अग्रदूत नहीं बन सका HAL?

The Incomplete Journey from License to Leadership: Why Could HAL Not Become a Pioneer?

भारत ने 1940 के दशक में विमान निर्माण की शुरुआत कर दी थी। आजादी के बाद 1964 में स्थापित Hindustan Aeronautics Limited (HAL) से उम्मीद थी कि वह देश को एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ऊँचाइयों तक ले जाएगा। लेकिन सात दशक बाद भी HAL पर सबसे बड़ा आरोप यही है कि वह असेंबली लाइन से आगे बढ़कर Center of Innovation नहीं बन सका। तेजस MK1A और ट्रेनर विमान परियोजनाओं में लगातार देरी, Quality Control को लेकर उठते सवाल और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन ताकत में आई कमी—ये सब केवल प्रबंधन की विफलताएँ नहीं, बल्कि दशकों पुरानी नीतिगत जड़ता का परिणाम हैं।

वास्तविक समस्या की जड़ “लाइसेंस्ड प्रोडक्शन” की उस संस्कृति में है जिसे 1970 और 80 के दशक में नीति का दर्जा दे दिया गया। सोवियत और पश्चिमी विमानों के लाइसेंस पर निर्माण ने तत्कालीन जरूरत तो पूरी की, लेकिन स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास (R&D) की मानसिकता को हाशिए पर डाल दिया। नतीजा यह हुआ कि HAL एक टेक्नोलॉजी क्रिएटर के बजाय टेक्नोलॉजी इंटीग्रेटर बनकर रह गया। जब 1980 के दशक में स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम शुरू हुआ और आगे चलकर HAL Tejas सामने आया, तब तक organizational culture, innovation के बजाय file system में उलझ चुकी थी।

कांग्रेस सरकारों के दौर में रक्षा उत्पादन का ढांचा पूरी तरह सरकारी नियंत्रण और एकाधिकार पर आधारित रहा। निजी क्षेत्र को लगभग बाहर रखा गया।Lack of competition weakens efficiency and accountability। “कॉस्ट-प्लस” मॉडल ने लागत बढ़ने पर भी संस्थान को सुरक्षित रखा, जिससे समय-सीमा और गुणवत्ता के प्रति दबाव कम रहा। रक्षा मंत्रालय और सार्वजनिक उपक्रमों के बीच निर्णय लेने की प्रक्रिया इतनी जटिल थी कि तकनीकी फैसले भी प्रशासनिक मंजूरी की प्रतीक्षा में महीनों अटके रहते थे। यह वही दौर था जब दुनिया में एयरोस्पेस उद्योग तेज़ी से विकसित हो रहा था और भारत Policy hesitation में उलझा रहा।

Quality Control को लेकर भी गंभीर प्रश्न उठे। कुछ ट्रेनर विमानों और हेलीकॉप्टरों से जुड़ी दुर्घटनाओं ने यह संकेत दिया कि Production processes and supply chain management में सुधार की आवश्यकता है। जब एक संगठन दशकों तक एकमात्र सप्लायर बना रहता है, तो आत्मसंतुष्टि पनपना स्वाभाविक है। भारतीय वायुसेना की जरूरतें समयबद्ध और अत्यंत तकनीकी होती हैं, लेकिन HAL की डिलीवरी टाइमलाइन अक्सर उनसे मेल नहीं खा पाई। तेजस MK1A की डिलीवरी में देरी ने वायुसेना की स्क्वाड्रन संख्या पर सीधा असर डाला, जिससे रणनीतिक दबाव बढ़ा।

Policy paralysis का एक और पहलू था Investing in research की कमी। एयरो इंजन तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सका। इंजन के लिए विदेशी निर्भरता ने हर परियोजना को संवेदनशील बना दिया। यदि 1990 और 2000 के दशकों में Aggressive R&D ecosystem विकसित की गई होती, तो आज की स्थिति अलग हो सकती थी। परंतु उस समय प्राथमिकता आयात और असेंबली को दी गई, Long-term innovation को नहीं।

हाल के वर्षों में सरकार ने रक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी, ‘मेक इन इंडिया’ और निर्यात प्रोत्साहन जैसी पहलें शुरू की हैं। HAL ने भी कुछ export deals और उत्पादन सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। लेकिन दशकों की जड़ता रातों-रात समाप्त नहीं होती। Without institutional reforms, transparency in corporate governance, and a competitive ecosystem, HAL का वास्तविक कायाकल्प कठिन है।

सवाल केवल HAL का नहीं, बल्कि उस नीति दृष्टि का है जिसने उसे आकार दिया। यदि किसी संस्थान को संरक्षण तो मिले, पर प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही न मिले, तो वह अग्रदूत नहीं बन पाता। HAL का इतिहास हमें यही सिखाता है कि Technological leadership comes not from budgets alone, but from policy courage, structural reforms, and a culture of innovation। भारत के पास प्रतिभा और बाजार दोनों हैं; आवश्यकता है उस ढांचे को बदलने की जिसने कभी अग्रणी बनने की संभावना को लाइसेंस की फाइलों में कैद कर दिया।

Leave Your Comment

 

 

Top