नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बारामती जिले में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यहां चुनावी रैली से लौट रहे राज्य के डिप्टी CM और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। इस विमान क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया है। इस घटना ने महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। घटना से अजित पवार के समर्थकों में उदासी छा गई है। PTI के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।
DGCA ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की
बता दें कि विमान हादसे में DGCA ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डीजीसीए द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक यह हादसा विमान के उड़ने के कुछ ही देर बाद हुआ है। जिसमें पायलट समेत डिप्टी सीएम अजित पवार और अन्य 3 लोगों की मौत हुई है। इस विमान हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें सब कुछ जला हुआ दिखाई दे रहा है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। DGCA ने इस बात की पुष्टि की है। यानी कुल 5 लोगों की मौत हुई है।
Plane carrying Maharashtra Deputy CM #AjitPawar crashes during landing.
— Snehesh Alex Philip (@sneheshphilip) January 28, 2026
Rescue ops on pic.twitter.com/CzhKGx6pc3
Leave Your Comment