WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: 15-19 फरवरी तक गुजरात के राजकोट में खेले जाने वाले भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को चौथे दिन ही रिकॉर्ड 434 रनों से मात दी। जिसके बाद भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में ऑस्टेलिया को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। बता दें कि पहले पायदान पर इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम है। जिसके कुल 75 प्रतिशत अंक हैं वहीं भारत के कुल 59.52 प्रतिशत अंक हैं। प्रतिशत के मुताबिक अंक तालिका में ऑस्टेलिया तीसरे, बांग्लादेश चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। वहीं वेस्टइंडीज छठवें, इंग्लैंड सातवें , साउथ अफ्रीका आंठवें और श्रीलंका नौवें स्थान पर है। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट और तीसरे टेस्ट में हराया है। जिसके बाद भारतीय टीम को एक पायदान का इजाफा हुआ है।
बता दें कि टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 3 जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं भारत 7 मैच में से 4 जीत 2 हार और 1 ड्रॉ के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 में से 6 जीत 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर है।
Leave Your Comment