logo

जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर रिलीज हो सकता है फिल्म वार-2 का टीजर, ऋतिक रोशन ने दिया हिंट

Teaser of the film War-2 may be released on Junior NTR's birthday, Hrithik Roshan gave a hint

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली:  साल 2019 में  आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वार का दूसरा पार्ट वार-2 बड़े पर्दे के लिए तैयार है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है। बता दें कि वार-2 के पहले पार्ट ने कुल 350 करोड़ की कमाई की थी ऐसे में इस फिल्म को मेकर्स ने ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है औऱ इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म बड़े पर्दे पर बड़ी कमाई करेगी। इसी बीच मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा अपडेट देने का फैसला किया है। मेकर्स वॉर 2 का टीजर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।  वो एक खास दिन फिल्म का टीजर रिलीज करने वाले हैं और ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी हिंट भी दे दी है।  

जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर हो सकता है टीजर लॉन्च-- 

वॉर 2 में जूनियर एनटीआर नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं।  20 मई को जूनियर एनटीआर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं तो मेकर्स ने भी वॉर 2 के टीजर के लिए इसी तारीख को चुन लिया है। अब फैंस बस जूनियर एनटीआर के बर्थडे का इंतजार कर रहे हैं।  

ऋतिक रोशन ने दिया हिंट
ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है।  उन्होंने लिखा- 'हे जूनियर एनटीआर, क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानिए आपको नहीं पता कि क्या होने वाला है। तैयार रहें #वॉर2' रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म के लिए बहुत बड़ा प्रमोशन कैंपेन करने वाले हैं। टीजर से लेकर ट्रेलर तक हर इवेंट शानदार करने का प्लान कर रहे हैं।


वॉर 2 में ऋतिक रोशन रॉ एजेंट मेजर कबीर धलीवाल और जूनियर एनटीआर विलेन के रोल में नजर आएंगे वहीं कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। वॉर 2 को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।




यहां पढ़ें और खबरें ---- 

https://www.udayindia.in/news/environment-minister-manjinder-singh-sirsa-inspected-the-okhla-landfill-site-and-said-that-the-garbage-mountain-in-delhi-will-be-eliminated-by-2028

Leave Your Comment

 

 

Top