logo

तारा का सच

Tara's truth

एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट से हाल ही में कुछ वीडियो चर्चा में रहे, जिन्हें लेकर तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल, एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट का एक एडिटेड वीडियो हाल ही में चर्चा में रहा, जिसमें तारा सुतारिया को सिंगर के साथ स्टेज पर देखा गया। इसी दौरान सिंगर, एक्ट्रेस के गालों को चूमते हैं और इस पर वीर पहाड़िया के रिएक्शन को हाईलाइट किया गया। हालांकि, बाद में कपल ने आरोप लगाया कि इस वीडियो को एडिट करके शेयर किया गया है। वीर पहाड़िया ने बताया कि उनका रिएक्शन किसी और गाने के दौरान कैद किया गया था, जिसे तारा के स्टेज पर जाने के बाद वाले मोमेंट के साथ जोड़कर शेयर किया गया, जिसमें वह तारा और एपी ढिल्लों को स्टेज पर साथ देखकर असहज लग रहे थे। अब तारा सुतारिया ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस वीडियो को अपनी छवि खराब करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ‘पेड पीआर’ बताया है।

जिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि एक वीडियो में एपी ढिल्लों मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान तारा को स्टेज पर बुलाते हुए दिखाई दिए, जबकि वीर ऑडियंस के बीच कॉन्सर्ट में दिखाई दिए। परफॉर्मेंस के दौरान, गायक ने तारा को गले लगाया और उनके गाल पर किस किया, फिर शो जारी रखा। वायरल वीडियो में फिर वीर को बैकस्टेज खड़े दिखाया गया, जो साफ तौर पर असहज दिख रहे थे। तारा और वीर दोनों ही तब से एडिट किए गए वीडियो की आलोचना कर रहे हैं। तारा ने इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो शेयर किया, जिसमें इंफ्लूएंसर ने दावा किया है कि एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से तारा सुतारिया के एडिट वीडियो क्लिप पर निगेटिव वीडियो और कमेंट पोस्ट करने के लिए 6000 रुपये की पेशकश की जा रही है। तारा सुतारिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसी वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया है कि ये सब उनकी छवि, करियर और पर्सनल रिलेशनशिप को बर्बाद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

 

अक्षय आउट

दृश्यम फ्रैंचाइजी अपनी मचअवेटेड तीसरी किस्त के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच मूवी को लेकर खास दिलचस्पी है। पहली दो फिल्मों की अभूतपूर्व सफलता के बाद, दृश्यम 3  में ऐसे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को अपनी सीटों पर बांधे रखेंगे, जिसका संकेत फिल्म के पहले टीजर में मिल ही चुका है।



हालांकि अक्षय खन्ना के फिल्म से जाने की खबर ने दर्शकों को मायूस जरूर कर दिया था।  बहरहाल अब मूवी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि अक्षय खन्ना के एक्जिट के बाद अब मूवी में एक अन्य खलनायक की एंट्री हो चुकी है जोकि अपने किरदार में उतना ही दमदार और मजबूत है।

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में फिल्म में वो अजय देवगन और तब्बू के साथ नजर आएंगे। अजय देवगन विजय सालगांवकर के अपने प्रतिष्ठित किरदार में वापसी करेंगे, वहीं तब्बू आईजी मीरा देशमुख के रूप में लौट रही हैं, और दोनों के बीच चल रही तीखी और नाटकीय चूहे-बिल्ली की लड़ाई जारी रहेगी, जो इस सीरीज की अब पहचान बन चुकी है। प्रशंसक इस नए सीजन में इस टकराव के आगे बढ़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर जयदीप अहलावत के किरदार के जुड़ने के बाद से ये और भी रोमांचक हो जाएगा।

 

करीना की पहली फिल्म

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित आगामी खोजी अपराध थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘दायरा’ इस बात की पड़ताल करती है कि कैसे एक ही परेशान करने वाली घटना समान और विपरीत प्रतिक्रियाओं को जन्म दे सकती है, जिससे जनमत प्रभावित होता है और जटिल नैतिक प्रश्न उठते हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फिल्म न्याय और सत्य के अस्पष्ट क्षेत्रों में गहराई से उतरती है और दर्शकों को आसान जवाब देने के बजाय चिंतन करने के लिए प्रेरित करती है।



पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दायरा की शूटिंग पूरी हो गई है। सेट पर हमने जो कहानी जी है, वह जल्द ही दुनिया भर के दर्शकों के लिए जीवंत हो उठेगी। इस सफर के लिए आभारी हूं और 2026 में सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ सितंबर में फिल्म के मुख्य कलाकारों ने शूटिंग के पहले दिन की झलकियां साझा कीं जिनमें कई पर्दे के पीछे के पल भी शामिल थे।

 

नन्हे के साथ पहली क्रिसमस

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए इस साल का क्रिसमस बेहद खास रहा। वजह यह रही कि उन्होंने यह त्योहार पति विक्की कौशल और पूरे परिवार के साथ तो मनाया ही, लेकिन इस बार साथ रहा एक नया नन्हा मेहमान । मां बनने के बाद पहली बार कैटरीना कैफ ने क्रिसमस मनाया। इस खुशी भरे पल की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की, जिसे देखकर लोग बेहद खुश नजर आए।



क्रिसमस के दिन कैटरीना ने अपने मुंबई स्थित घर से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह पति विक्की कौशल, उनके भाई सनी कौशल और अपने भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ दिखाई दे रही हैं। सभी लोग सजे-धजे क्रिसमस ट्री के सामने खड़े हैं और लाल-सफेद सांता हैट पहने हुए हैं, जिससे माहौल और भी फेस्टिव लग रहा है। तस्वीर में कैटरीना गहरे लाल रंग की ड्रेस में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने विक्की के कंधे पर हाथ रखा हुआ है, जबकि विक्की मजाकिया अंदाज में चश्मा पहनकर पोज देते दिख रहे हैं। उनके साथ खड़े बाकी दोनों भी मस्तीभरे मूड में नजर आते हैं।



नीलाभ कृष्ण

Leave Your Comment

 

 

Top