logo

सनी विद धोनी

sunny with dhoni

भारत ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हरा दिया।  इस खुशी के माहौल के बीच,  एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ । इसमें बॉलीवुड के 'तारा सिंह' महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे थे , जिसके बाद से सनी देओल और एमएस धोनी सोशल मीडिया पर छा गए। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल को दुबई में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी के साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। दोनों ही स्‍टार की मैच देखने की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई । स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर धोनी और सनी की मैच देखते हुए वीडियो और फोटो पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के साथ एक्टर सनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें दोनों एक-दूसरे से गले लगते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दोनों ही साथ बैठकर भारत-पाकिस्‍तान मैच का लुत्‍फ उठाते नजर आए। इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच के बीच सनी देओल और एमएस धोनी को बातचीत करते देखा गया। अब सोशल मीडिया पर ये शानदार वीडियो छाया हुआ है। वहीं वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री करते हुए दोनो की तारीफ़ कर रहे थे । बता दें कि एमएस धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। सनी देओल अपनी नई फिल्म 'जाट' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। इसमें सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, जरीना वहाब और आयशा खान जैसे बेहतरीन स्टार्स साथ में नजर आने वाले हैं।

 

हार्दिक की नयी गर्लफ्रेंड
क्रि केट की दुनिया की सबसे बड़ी दुश्मनी भारत और पाकिस्तान के बीच रही है। दोनों ही टीमों से क्रिकेट के इतिहास में इस मैदानी दुश्मनी को साबित किया है।  यूएई में चैंपियन्स ट्रॉफी का भारत-पाकिस्तान का मुकाबला चल रहा था। इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने था। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी यहां अपना जलवा दिखा रहे थे। साथ ही हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैसमीन वालिया भी यहां क्रिकेट मैच देखने पहुंची थी। जैसमीन की स्टेडियम में बैठे हुए एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें जैसमीन डगआउट में बैठी हुई अपनी टीम को चीयर करते दिखी हैं। एक्ट्रेस और सिंगर जैसमीन वालिया बीते दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। जैसमीन का नाम हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है।

साथ ही ये दावा किया जा रहा है कि अपनी पत्नी से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या जैसमीन को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जैसमीन वालिया एक एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी काम कर चुकी हैं। आईएमडीबी के मुताबिक जैसमीन ने 2001 में आई फिल्म 'हैरी पॉटर' में भी काम किया था। इस फिल्म में जैसमीन जादुई स्कूल हॉगवर्ड्स में कास्ट हुई थीं। इसके बाद कैसुअलिटी नाम की सीरीज में भी जैसमीन ने काम किया है। जैसमीन बीते कुछ साल से लगातार म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। एक्ट्रेस के साथ जैसमीन एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। जैसमीन अब तक कई गाने भी बना चुकी हैं। साथ ही ओटीटी सीरीज डॉक्टर्स में भी जैसमीन ने काम किया है।

 

नरगिस की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाकरी ने रणबीर कपूर के साथ अपनी फिल्म रॉकस्टार से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से स्टार बनीं नरगिस के किरदार 'हीर' को हर किसी ने पसंद किया था। इसके बाद उन्हें मद्रास कैफे और मैं तेरा हीरो में उनके किरदारों के लिए प्यार मिला। हालांकि नरगिस काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन उन्होंने शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि नरगिस ने एक सीक्रेट समारोह में कश्मीरी बिजनेसमैन टोनी बैग के साथ शादी रचा ली है। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नरगिस फाखरी की केक और सजावट की तस्वीरें सामने आईं हैं जो उनकी सीक्रेट शादी की पुष्टि करती हैं। हाल ही में एक रेडिट यूजर ने नरगिस फाखरी की लॉस एंजेलिस में हुई सीक्रेट शादी की तस्वीरें शेयर की थीं जिसे उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पहली तस्वीर में हम एक विशाल सफेद केक देख सकते हैं जिस पर सफेद फूल सजाए गए हैं। इसके ऊपर दूल्हा और दुल्हन के नाम के पहले अक्षर थे। एक अन्य तस्वीर में नरगिस और टोनी की शादी के प्रवेश द्वार की सजावट और उनके जश्न का साइनबोर्ड दिखाया गया है।

इसमें उनके नाम का लोगो था और हम जोड़े के नाम स्पष्ट रूप से पढ़ सकते थे नरगिस और टोनी। पोस्ट के मुताबिक नरगिस और टोनी की शादी लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स स्थित फोर सीजन्स होटल में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक टोनी बेग लॉस एंजिल्स में सेटल हैं। शादी के बाद नरगिस ने स्विट्जरलैंड में अपनी छुट्टियों की झलकियां साझा कीं जो उनके हनीमून की तरह लग रही थीं। अपनी एक तस्वीर में नरगिस पूल के अंदर सफेद स्विमसूट में नजर आ रही हैं। उसी जगह पर टोनी की तस्वीर भी देखी गई जो इस बात की पुष्टि करती है कि इस जोड़े ने शादी कर ली है।

 

तमन्ना इन महाकुम्भ
तमन्ना भाटिया इन दिनों 'ओडेला 2' की रिलीज को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। इसी बीच, अब उन्हें अपनी पूरी टीम के साथ टीजर लॉन्च के दौरान महाकुंभ 2025 में आशीर्वाद लेते देखा गया।  22 फरवरी को एक्ट्रेस की फिल्म का टीजर लॉन्च करने के लिए मेकर्स पूरी कास्ट के साथ प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में फिल्म 'ओडेला 2' के टीजर से पर्दा हटाया है।



अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया का नया लुक चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह रौद्र रूप में दिखाई दे रही हैं। गंगा नदी के किनारे से तमन्ना भाटिया की कई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं जहां एक्ट्रेस को 'ओडेला 2' की टीम के साथ महाकुंभ में आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।



नीलाभ कृष्ण
 

Leave Your Comment

 

 

Top