logo

SRH VS MI: आईपीएल के इतिहास में हुआ अबतक का सबसे बड़ा कारनामा, एक ही दिन में बने कई रिकॉर्ड्स

SRH VS MI: The biggest feat in the history of IPL, many records made in a single day

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली : बुधवार, 27 मार्च को आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐतिहासिक कमाल करते हुए आईपीएल इतिहास का सर्वाधिक स्कोर बना दिया। जवाब में 277 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए  मु्ंबई इंडियंस को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।  हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पहली पारी में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की। जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम ने इतिहास रच दिया। बता दें कि पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 277 रन बनाए थे जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। इस तरह से हैदराबाद यह मैच 31 रनों से जीतने में सफल रही।  मैच में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

अभिषेक  ने मैच में 23 गेंद पर 63 रन बनाए तो वहीं हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली।  इसके अलावा मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए।  तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर 64 रनों की पारी खेली। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने।  

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा टीम स्‍कोर (277/3)
आईपीएल के इतिहास में यह सबसे बड़ा टीम स्कोर है। हैदराबाद ने 11 साल पुराना आरसीबी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में 263/5 का स्‍कोर खड़ा दिया था। जिसके बाद अब हैदराबाद ने इसे तोड़ दिया है।

एक मैच में बने सबसे ज्यादा 523 रन- 
एक ओर जहां हैदराबाद ने 277 रन बनाए तो वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 246 रन बनाए। यानी एक मैच में कुल 523 रन बने जो किसी भी टी20 मैच में बना सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2023 में सेंचुरियन में खेले हए टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच में कुल 517 रन बने थे। 

सबसे ज्यादा छक्का (38)
हैदराबाद और मुंबई के बीच मैच में कुल 38 छक्के लगे।  जो एक टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगने का रिकॉर्ड है। हैदराबाद की ओर से 18 छक्के तो वहीं मुंबई की ओर से कुल 20 छक्के लगे हैं। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा टीम स्कोर (246/5)- 
हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन का स्कोर बनाया, जो IPL में लक्ष्‍य का पीछा करते हुए  किसी भी टीम द्वारा बनाया  गया यह सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है।

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा  ने रचा इतिहास
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा  आईपीएल इतिहास की पहली ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने एक ही टीम के लिए खेलते हुए एक ही मैच में 20 से कम गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

पहले 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में कुल 148 रन बनाए। जो आईपीएल पारी में पहले 10 ओवर में किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सबसे तेज स्कोर है। 

सबसे तेज 200 रन- 
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ मैच में  14.4 ओवर में ही 200 रन पूरे कर लिए थे।  आईपीएल में यह किसी भी टीम के द्वारा सबसे कम ओवर में 200 रन पूरा करने का रिकॉर्ड है। हैदराबाद ने ऐसा कर आरसीबी के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आरसीबी ने 2016 में 14.1 ओवर में 200 रनों से आंकड़ें के छूआ था। 

पॉवर प्ले में बने 81 रन
पॉवर प्ले के दौरान हैदराबाद ने 81 रन बनाए थे जो आईपीएल में पॉवर प्ले में बना सबसे  दूसरा बड़ा स्कोर है।  इससे पहले केकेआर ने साल 2017 के आईपीएल में पॉवर प्ले के दौरान 79 रन बनाए थे। आईपीएल के पॉवर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिक़ॉर्ड सीएसके के नाम है। सीएसके ने साल 2015 के आईपीएल में पॉवर प्ले के दौरान 90 रन बनाए थे। 

Leave Your Comment

 

 

Top