logo

स्वास्थ्य के लिए वरदान ज्वार का आटा

Sorghum flour: A boon for health.

भारत में आमतौर पर देखा गया है कि लोग गेहूं या फिर बाजरे के आटे का सेवन अक्सर करते हैं। जो जाहिर तौर पर हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। वहीं स्वास्थ्य लाभ के लिए ज्वार के आटे को भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ज्वार का आटा सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। यह सिर्फ ग्लूटेन-फ्री अनाज का विकल्प ही नहीं, बल्कि फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, साथ ही हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।

ज्वार में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

विशेषज्ञों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के द्वारा यह कहा जाता है कि 1 किलोग्राम ज्वार में लगभग 330 कैलोरी होती  है। इसमें करीब 72 ग्राम कार्बोहाइड्रेट हैं, 10-11 ग्राम प्रोटीन है और लगभग 3 ग्राम फैट होता है। वहीं, ज्वार में करीब 6-7 ग्राम फाइबर और लगभग 350 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी कारगर होता है। गौर इस बात का करना होता है कि इसका सेवन किस तरीके से और कितनी मात्रा में किया जाए।

ज्वार का आटा हार्ट के लिएहै कैसे फायदेमंद?

ज्वार का आटा हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम को बाहर निकालने का काम करता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

ज्वार का आटा हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर, ग्लूकोज अब्सॉर्प्शन को कंट्रोल करने में मददगार है। जो जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या है वे नियमित रूप से और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार इस आटे सेवन कर सकते हैं। 

अन्य फायदे

  • एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
  • ग्लूटेन फ्री होने की वजह से यह अनाज वजन कम करने में भी मददगार है। ग्लूटेन-फ्री होने की वजह से जो लोग ग्लूटेन सेंसिटिव होते हैं वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
  • यह अनाज ग्लूटेन फ्री और फाइबर से भरपूर होने की वजह से डाइजेशन को बेहतर करता है, जिससे कॉन्स्टिपेशन की परेशानी भी दूर होती है।

कैसे करें सेवन?

ज्वार के आटे का सेवन आप रोटी और भाकरी के रूप में कर सकते हैं। इसे मल्टीग्रेन (दूसरे अनाजों के साथ मिलाकर) फॉर्म में खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं।


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave Your Comment

 

 

Top