logo

वाराणसी में 25 से 27 मार्च तक सेवा, सुरक्षा और सुशासन समारोह का होगा आयोजन, सीएम योगी समेत कई अन्य लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल

Service, security and good governance ceremony will be organized in Varanasi from 25 to 27 March, CM Yogi and many others will participate in the program

वाराणसी : वाराणसी में 25 से 27 मार्च तक सेवा, सुरक्षा और सुशासन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर तैयारीयां पूरी हो गी हैं।  बता दें कि इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  26 मार्च को काशी आएंगे और 194 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही, “लखपति दीदी” योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी देंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के आठ साल की उपलब्धियां भी साझा की जाएंगी। 

क्या रहेगा कार्यक्रम का थीम- 

बता दें कि कार्यक्रम के पहले दिन का थीम महिला सशक्तीकरण और ओडीओपी, दूसरे दिन का थीम किसान कल्याण और युवा रोजगार, जबकि तीसरे दिन का थीम दिव्यांग कल्याण रखा गया है। इस दौरान CM Yogi के द्वारा राशनकार्ड भी वितरित किए जाएंगे।

कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल- 

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 25 मार्च को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समारोह में शिरकत करेंगे। जबकि 26 मार्च को CM Yogi और राज्यमंत्री असीम अरुण और 27 मार्च को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर 16 विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें संवरती काशी, क्लीन गंगा, करियर काउंसलिंग और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Leave Your Comment

 

 

Top