logo

ईमेल भेज भारत पाकिस्तान मैच में स्टेडियम को बम से उड़ाने की दी धमकी, आरोपि गिरफ्तार

Sent email threatening to bomb the stadium during India Pakistan match, accused arrested

 गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का कोई पुराना आपारधिक रिकॉर्ड नहीं है। गुजरात पुलिस के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने स्टेडियम में बम विस्फोट की धमकी दी थी।


WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली:  इन दिनों भारत में एकदिवसीय क्रिकेट का विश्वकप खेला जा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से 10 टीमें शामिल हैं। 5 अक्टूबर को शुरु हुए विश्वकप में एक अहम मुकाबला 14 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जहां विश्व की सबसे बड़ी रायवल टीम यानी कि भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाना है। और फिर से सांसे रोक देने वाले मैच की कयास लगाई जा रही है। इसी बीच बुधवार 11 अक्टूबर को एक अनजाने मेल ने सनसनवी मचा दी है। बता दें कि 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत पाकिस्तान मुकाबले में हमले की धमकी मिली है। इस मामले में अहमदाबाद पुलिस के क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमले की धमकी वाला ईमेल भेजने का आरोप है। जिसे गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धमकी देने वाला गिरफ्तार-

अहमदाबाद मैच को लेकर धमकी देने वाले आरोपि को गुजरात पुलिस द्वारा कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का कोई पुराना आपारधिक रिकॉर्ड नहीं है। गुजरात पुलिस के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने स्टेडियम में बम विस्फोट की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दी है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से मध्यप्रदेश का है। उसने अपने नाम का इस्तेमाल करते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा था।

सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे 11 हजार जवान

गौरतलब है कि अहमदाबाद पुलिस ने भारत-पाकिस्तान विश्व कप क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस मैच को देखने के लिए भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। गुजरात पुलिस , NSG (National Security Guard), RAF (Rapid Action Force) और होम गार्ड्स के 11 हजार से अधिक जवानों को 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा में लगाया जाएगा। इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे को रोकना है ताकि दर्शक सुरक्षित रहें और खेल का आनंद ले सकें।

Leave Your Comment

 

 

Top