WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: मंगलवार , 5 दिसंबर की दोपहर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोगामेड़ी को जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। आनन-फानन में गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुुलिस के मुताबिक क्या है पूरी घटना-
पुलिस के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जयपुर के श्याम नगर जनपथ पर घर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बदमाश उनके घर घुसे। गोगामेड़ी को देखते ही उन लोगों ने फायरिंग कर दी। गोगामेड़ी को चार गोली लगी। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की तलाश में जुटी है। हालिया जानकारी के मुताबिक मामला किसी आपसी रंजिस का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था।
Sensational killing in Shyam Nagar, Jaipur
— STAR Boy TARUN (@Starboy2079) December 5, 2023
Rajput Karni Sena state president Sukhdev Singh killed by some unknown gunmen at home
A killer named Naveen Singh Shekhawat was also killed in cross firingpic.twitter.com/qtcSt7QWzr
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने गोगामेड़ी की हत्या पर दुख जाहिर किया है। शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "इस घटना से स्तब्ध हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है। उनसे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।'' गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि BJP सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 5, 2023
सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ…
Leave Your Comment