नई दिल्ली: शुक्रवार, 3 अक्टूबर को बॉलीवुड जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि जानी-मानी बॉलीवुड हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी समय से चल रही थी। इस बीच दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई रचा कर सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कपल ने बिना किसी शोर शराबे के करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी होस्ट की और एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हुए सगाई की अंगूठी पहनाई। हालांकि, आधिकारिक तौर कपल ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी अपने फैंस को नहीं दी है। ऐसे में उदय इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अदाकारा रश्मिका मंदाना और कलाकार विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप की चर्चा लंबे समय से चल रही है। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ एयरपोर्ट तथा तमाम पब्लिक स्पॉट पर कैप्चर किया गया है। बता दें कि दोनों ने कुछ महीने पहले छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें दोनों एक ही तरह के बीच पर नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर फैन्स को विश्वास हो गया था। ऐसे में सगाई की खबर के बाद यह कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं।
रश्मिका मंदाना बीते कुछ साल से बॉक्स ऑफिस क्वीन रही हैं और उनका करियर अब तक काफी शानदार रहा है। रश्मिका इससे पहले भी एक बार सगाई कर चुकी हैं। रश्मिका और साउथ स्टार रक्षित शेट्टी ने साल 2016 में फिल्म क्रिक पार्टी में काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। इतना ही नहीं दोनों ने 3 जुलाई 2017 को सगाई भी कर ली थी। हालांकि दोनों की ये सगाई ज्यादा दिनों तक नहीं चली और शादी से पहले ही टूट गई। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते पर चले गए।
Leave Your Comment