logo

क्वीन इज बैक

Queen Is Back

कंगना रनौत  की फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंगना और डायरेक्टर विकास बहल ‘क्वीन 2’ की शूटिंग अप्रैल के अंत तक शुरू करेंगे।

एक फ़िल्मी मैगज़ीन के रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि फिल्म की कहानी पहली फिल्म का सीधा सीक्वल नहीं होगी, बल्कि यह खुद को खोजने और आत्मनिर्भरता के विषयों को दिखाएगी। इस बार कंगना का किरदार रानी छोटे शहर की नहीं, बल्कि शहर में रहने वाली लड़की होगी।

कहानी में रानी एक ऐसी स्थिति का सामना करेगी, जो उसे खुद को खोजने के सफर पर ले जाएगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वह अपनी पहचान, समझ और हिम्मत से जिंदगी की मुश्किलों का सामना कैसे करती है। इस बार उसका सफर उसे भारत के अलग-अलग शहरों में ले जाएगा। फिल्म में कंगना के अलावा पहली फिल्म के कलाकार जैसे राजकुमार राव और लीजा हेडन नजर नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि सपोर्टिंग रोल्स के लिए थिएटर कलाकारों को चुना गया है।

शूटिंग की शुरुआत मुंबई के एक स्टूडियो में होगी, जहां उत्तर भारतीय शहर और रानी के घर के सेट तैयार किए जाएंगे। इसके बाद टीम अन्य मेट्रो शहरों में शूटिंग करेगी। फिल्म की शूटिंग लगभग तीन महीने में पूरी की जाएगी।

‘क्वीन’ (2014) को फैंटम फिल्म्स और वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया था। फैंटम फिल्म्स के 2018 में बंद होने के बाद, ‘क्वीन 2’ को विकास बहल अपने बैनर तले बना रहे हैं। 

वे फिल्म के राइटर भी हैं। इस फिल्म के बाद कंगना रनौत ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसका डायरेक्शन आनंद एल राय करेंगे।

 

क्या प्रेग्नेंट है रश्मिका ?

श्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 1 महीने हो चुके हैं। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मीमेंटोज होटल में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। दोनों ने शादी के बाद अपनी बेहद खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर कीं। रश्मिका और विजय ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की और फिर कोडवा वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अब रश्मिका और विजय एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में रश्मिका ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे हैं।  रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे एक्ट्रेस ने ऐसा कैप्शन दिया कि फैंस के बीच हलचल मच गई और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे। रश्मिका ने एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें रश्मिका-विजय के साथ एक पीले फूल वाला ग्राफिक्स नजर आता है और ये दोनों के इर्द-गिर्द घूमता है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘अब हम तीन हो गए हैं।’ 

 रश्मिका ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, कमेंट की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कपल से पूछना शुरू कर दिया कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? कई यूजर्स ने रश्मिका-विजय को बधाई दी तो कई ने सीधे-सीधे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। हालांकि, अब तक कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका और विजय ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रश्मिका, शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आएंगी।

 

 

 

शरवरी के साथ Ahaan पांडे

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म अभी अनटाइटल्ड है और यह यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी। जिसमें सैयारा से डेब्यू करने वाले अहान पांडे लीड रोल में होंगे। इसके अलावा फिल्म में शरवरी वाघ, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल भी होंगे।

फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “और यह शुरू होता है।” साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अहान पांडे की इंटेंस आंखें और एक क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है। यह उनके किरदार की शुरुआती झलक मानी जा रही है, जिसमें एक्शन और रोमांस के एलिमेंट्स मिले हुए हैं।

बता दें कि यह फिल्म आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है, में साथ काम कर चुके हैं। आपको बता दें, सैयारा की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अहान पांडे को जेन Z के प्रमुख मेल एक्टर्स में माना जा रहा है। वहीं शरवरी मुंज्या जैसी 100 करोड़ रुपए की फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। अली अब्बास जफर इस जोड़ी के साथ एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसमें रोमांस मुख्य होगा और साथ में एक्शन भी शामिल रहेगा। लंबे समय बाद नए कलाकारों के साथ ऐसी फिल्म बनाई जा रही है, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर पहचान बन चुकी है।

 

रणवीर का रॉयल लुक


रणवीर सिंह अपनी बैक टू बैक रिलीज दो फ़िल्मों ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सुपर सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं।  पहली फ़िल्म ने उम्मीदों से कहीं ज़्यादा अच्छा परफॉर्म किया था और दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था।  वहीं पिछले महीने रिलीज़ हुए  इसके सीक्वल ने तो धुरंधर को ही मात दे दी है।  अब ये फिल्म भारत में 1000 करोड़ के आँकड़े को छूने के करीब है।  इन दोनों फिल्मो की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह पहली बार हाल ही में पब्लिकली स्पॉट हुए।  दरअसल एक्टर मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी में पहुंचे थे।  इस दौरान एक्टर की चाल-ढाल से लुक तक सब बदला बदला  नजर आया।  उनकी वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन में रणवीर सिहं एक बंदगला सूट में पहुंचे थे और काफी रॉयल लग रहे थे।  एक लाइट कलर के पॉकेट स्क्वायर ने उनके आउटफिट में एक खास अंदाज़ जोड़ दिया था।  उन्होंने अपने लुक को एक स्टड ईयररिंग और टिंटेड ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था।  पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए, उन्होंने स्माइल की और फिर इवेंट के अंदर चले गए।  रणवीर इस इवेंट में अकेले आए थे।  उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण इस इवेंट में नज़र नहीं आई।

Leave Your Comment

 

 

Top