हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रिंयका के चाहने वालों की तादात काफी ज्यादा है। लेकिन जो लेटेस्ट ख़बरें आ रही हैं उससे उनके फैंस टेंशन में आ जायेंगे। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गई हैं और उनको गर्दन पर चोट लगी है। इसकी एक तस्वीर को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
जब से प्रियंका चोपड़ा अपने पति और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस के साथ विदेश में शिफ्ट हुई हैं, तब से वह अंग्रेजी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। मौजूदा समय में भी प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया है।
दरअसल प्रिंयका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी गर्दन पर चोट का लाल निशान साफ दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- और ये मेरे पेशेवर काम का एक बड़ा जोखिम। एक्ट्रेस को ये चोट फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान लगी है। प्रियंका की इस इंस्टा स्टोरी को देखकर उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि कुछ फैंस उनके डेडिकेशन लेवल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
'सर्किट' की बेटी ने लूटी महफ़िल

अरशद वारसी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में सर्किट का रोल निभाकर रातों-रात मशहूर हो गए थे। इस फिल्म के अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए है। वैसे तो आप सब अरशद वारसी के बारे में सब कुछ जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मुन्नाभाई MBBS के 'सर्किट' की एक खूबसूरत बेटी भी हैं। दरअसल, हाल ही में अरशद वारसी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए। इस दौरान अरशद की बेटी की खूबसूरती को देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर अरशद की बेटी का ये वीडियो सामने आया तो हर तरफ उसके ही चर्चे होने लगे। अरशद वारसी की बेटी काफी ज्यादा ग्लैमरस और खूबसूरत है जिनका नाम जेने जो वारसी है।
अरशद की बेटी ज़ेन उन स्टार किड्स में से हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आमतौर पर जहां अन्य स्टार किड्स अक्सर किसी पार्टी ये फंक्शन में नजर आते हैं या फिर एयरपोर्ट पर दिखा करते हैं। लेकिन जेने इन सबसे काफी दूर रहती हैं। अब अचानक अरशद को बेटी के साथ देखकर लोग हैरान हैं और काफी सारे कॉमेंट कर रहे हैं। इस दौरान जेने और अरशद दोनों ही एकदम कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अरशद यहां ब्लू कलर की टी-शर्ट और बैगी जींस पहनकर पहुंचे थे। जिसे उन्होंने काला चश्मा और वाइट शूज के साथ स्टाइल किया। वहीं, उनकी बेटी ग्रे टी-शर्ट के ऊपर ओवर साइज जैकेट पहने दिखीं। साथ ही उन्होंने वाइट पैंट्स के साथ अपना ये लुक कंप्लीट किया। जिसमें वह काफी कूल लग रही थी। जहां बाप-बेटी के सिंपल लुक ने ही सबका दिल जीत लिया। तो वहीं जेने अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों की नजरों में आ गईं।
श्रद्धा की नींद गायब

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। हालांकि बीते कुछ समय से श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन अब श्रद्धा ने खुद कुछ ऐसा किया है की , जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा की ये कपल एक-दूसरे के साथ इश्क में हैं। इतना ही नहीं राहुल ने तो श्रद्धा की नींदे तक चुरा ली है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है। श्रद्धा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपने दिल का हाल बयां किया है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टा पर अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं।
वहीं राहुल के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने फोटो पर कैप्शन में लिखा है- 'दिल रख ले ...नींद तो वापस दे दे यार!' इसके बाद श्रद्धा कपूर ने हंसने वाली और दिल वाली इमोजी भी शेयर की है और राहुल मोदी को टैग किया है। श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट से ये तो साफ हो गया है कि राहुल ने उनकी नींदे चुरा ली है। वहीं श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो आखिरी बार एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी लोगों बहुत पंसद भी आई है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2', 'धड़कन 2', 'चालबाज इन लंदन' और 'चंदा मामा दूर' है।
ब्रेकअप का ग्लो

अ नन्या पांडे इन दिनों इटली में घूमती नजर आईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मिलान में स्वारोवस्की 'मास्टर्स ऑफ लाइट' एग्जीबिशन में हिस्सा लिया। इस दौरान खो गए हम कहां एक्ट्रेस ने इवेंट से कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इवेंट के लिए अनन्या ने ग्रीन कलर की ब्लिंगी ड्रेस पहनी थी। न्यूड मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट से एक वीडियो शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ''स्वारोवस्की का ट्रेवल एग्जीबिशन,'मास्टर्स ऑफ लाइट'मिलान में यूरोपीय प्रीमियर का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं। इसके अलावा अनन्या ने इवेंट से कई सारी तस्वीरें भी शेयर की जिनमें से एक में वो हॉलीवुड स्टार ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ पोज देते हुई नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने इवेंट से एक मिरर सेल्फी सेल्फी भी शेयर की है जिसमें उनके चेहरे का ग्लो साफ देखा जा सकता है। बता दें कि आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी उदास थे।
वो एक्ट्रेस को इस तरह से उदास नहीं देखना चाहते थे। लेकिन अब ब्रेकअप के बाद से अनन्या की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो इससे मूव ऑन कर चुकी हैं। वहीं उनकी तस्वीर पर कुछ फैंस इस कमेंट करके ये भी कह रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद का ग्लो असली है।
संकलन : नीलाभ कृष्ण
Leave Your Comment