नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जिसमें उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के आगमन पर सीएम साय समेत कई अन्य पदाधिकारीयों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।
Leave Your Comment