नई दिल्ली: बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके पॉपुलर एक्टर मुकुल देव का 23 मई को 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से मुकुल देव की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते वे आईसीयू में थे। ऐसे में शुक्रवार 23 मई की देर रात मुकुल देव के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। एक-एक कर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें, मुकुल देव ने 1996 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने टीवी सीरियल 'मुमकिन' में विजय पांडे का किरदार निभाते हुए अपनी एक्टिंग जर्नी शुरू की। इसके बाद वह दूरदर्शन के कॉमेडी शो 'एक से बढ़कर एक' में भी दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने कहानी घर-घर की, कहीं दिया जले कहीं जिया जैसे शोज में भी काम किया। वहीं उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'दस्तक' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वह अपने करियर में 'आर राजकुमार', 'सन ऑफ सरदार', 'वजूद', 'भाग जॉनी', 'जय हो' और 'क्रीचर 3डी' जैसी फिल्में में भी काम नजर आए थे। मुकुल देव ने अपने करियर में कॉमेडी के साथ ही विलेन के रोल में भी अहम भूमिका निभाई थी।
Leave Your Comment