logo

कोच्चि में पीएम मोदी देश की पहली वाटर मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi will flag off the country's first water metro in Kochi

केरल मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल यानी कि मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में कोच्चि वाटर मेट्रो (केडब्ल्यूएम) सेवा की शुरुआत करेंगे। जहां जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी केरल में देश की पहली वाटर मेट्रो (Water Metro) को हरी झंडी दिखाएंगे। जो देश के लिए काफी गर्व की बात है। बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से भी इस बारे में जानकारी दी गई है। पीएम ने ट्विटर पर लिखा, "कोच्चि के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण वृद्धि! कोच्चि वाटर मेट्रो (Kochi Water Metro) राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। जिससे कोच्चि के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘कोच्चि वाटर मेट्रो' को राज्य की ‘महत्वाकांक्षी परियोजना' करार दिया, जो बंदरगाह शहर कोच्चि के विकास और वृद्धि को गति देगी। 

 

वहीं दूसरी तरफ केरल के सीेएम ने फेसबुक पोस्ट करके बताया कि पीएम आज अपने दौरे पर केरल के कोच्ची में अहम परियोजनाओं को हरी झंडी भी दिखाएंगे और साथ ही प्रदेश के लोगों को बधाई भी दी। सीएम ने लिखा कि कोच्चि में 1,136.83 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रमुख परियोजना की शुरुआत के साथ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार द्वारा राज्य के लोगों को दिया गया एक और आश्वासन पूरा होने जा रहा है। साथ ही केरल सीएम ने ट्वीट करके यह भी कहा कि  राज्य के परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों के लिए रोमांचक समय आने वाला है। अपने अगले ट्वीट में सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि ‘‘विश्व स्तरीय कोच्चि वाटर मेट्रो परियोजना शुरू होने वाली है। यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की महत्वाकांक्षी परियोजना है।’’

ट्वीट में सीएम ने यह भी बताया कि विश्व स्तरीय #KochiWaterMetro रवाना हो रहा है! यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की ड्रीम परियोजना है। KWM के साथ 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल की लागत 1,136.83 करोड़ है, जो KW और KfW द्वारा वित्त पोषित है। हमारे परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों के लिए रोमांचक समय आने वाला है!

 

 

वाटर मेट्रो की क्या है खास बात- 

  1. -  यात्री ‘‘कोच्चि 1'' कार्ड का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे। 

  2. - वाटर मैप के हिसाब से अलग-अलग स्टाप का भी इंतजाम भी किया गया है। 

  3. - यात्री एक ही कार्ड के सहारे कोच्चि मेट्रो और कोच्चि वाटर मेट्रो में सफर कर सकेंगे। 

      4- यात्री आसानी के साथ डिजिटल वे, में भी आसानी से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। 

      5- सफर के जरिये यात्री मनमोहक दृश्य का भी लुफ्त उठाएंगे। 

      6- 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की ड्रीम परियोजना है। 

      7- KWM के साथ 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल की लागत 1,136.83 करोड़ है, जो KW और KfW द्वारा वित्त पोषित है।

Leave Your Comment

 

 

Top